राष्ट्रीय कवि संगम का कवि सम्मेलन
राष्ट्रीय कवि संगम हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष शक्ति चंद राणा ने बताया कि इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल उपस्थित रहेंगे।
By Edited By: Published: Mon, 20 Aug 2018 07:27 PM (IST)Updated: Tue, 21 Aug 2018 01:02 PM (IST)
पालमपुर, जेएनएन : राष्ट्रीय कवि संगम हिमाचल प्रदेश इकाई की ओर से 22 अगस्त को सुबह सवा 10 बजे रोटरी भवन पालमपुर में कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को साहित्यकारों की ओर से श्रदांजलि अर्पित की जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के कुलपति प्रो. अशोक कुमार सरयाल होंगे।
राष्ट्रीय कवि संगम हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष शक्ति चंद राणा ने बताया कि इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल उपस्थित रहेंगे, जबकि नरेश ना•ा विशिष्ट अतिथि होंगे। इसमें पड़ोसी राज्यों पंजाब, जम्मू कश्मीर व हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों से वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार बुलाए गए हैं। कार्यक्रम में केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के लोग शामिल होंगे। कवि संगम के सचिव डॉ. सत्येंद्र शर्मा ने स्थानीय लोगों से कार्यक्रम में भाग लेने का आग्रह किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें