कार्यालयों में हिंदी का करें अधिक प्रयोग : जैन
पंजाब नैशनल बैंक मंडल कार्यालय धर्मशाला में ¨हदी दिवस मनाया गया।
संवाद सहयोगी, धर्मशाला : पंजाब नेशनल बैंक मंडल कार्यालय धर्मशाला में ¨हदी दिवस मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता पीएनबी मंडल प्रमुख सुनील जैन ने की। डॉ. ओमप्रकाश अवस्थी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
सुनील जैन ने कहा ¨हदी सरल भाषा है। ¨हदी में लिखना या बोलना कठिन नहीं है। इसलिए इसका अधिक प्रयोग चाहिए। निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने में ही अपने कर्तव्यों की इतिश्री न मान लें बल्कि इससे और आगे बढें़। राजभाषा के विकास, प्रचार-प्रसार के लिए सतत प्रयास की आवश्यकता है। कार्यालयों के कामकाज में ¨हदी का अधिक प्रयोग करना चाहिए। इस मौके पर पंजाब नेशनल बैंक के उप मंडल प्रमुख प्रतीक श्रीवास्तव, मुख्य प्रबंधक अर¨वद सरोच, मुख्य जिला अग्रणी प्रबंधक हर¨वद्र ¨सह, नराकास सचिव जगदीश लाल, सभी कार्यालय प्रमुख व निर्णायक मंडल के सदस्य डॉ. कटोच व रेखा डढवाल आदि उपस्थित थे।