Move to Jagran APP

PM Modi Rally: जानिए ऐतिहासिक पड्डल मैदान की पांच खास बातें, जहां आठ साल में पांचवीं रैली करने आ रहे थे पीएम मोदी

Mandi Historical Paddal Maidan हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में स्थित पड्डल मैदान आठ साल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पांचवीं रैली का गवाह बनेगा। राजाओं के समय का यह मैदान ऐतिहासिक है। विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर मोदी मंडी के पड्डल मैदान से विरोधियों पर प्रहार करेंगे।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Sat, 24 Sep 2022 09:07 AM (IST)Updated: Sat, 24 Sep 2022 09:57 AM (IST)
PM Modi Rally: जानिए ऐतिहासिक पड्डल मैदान की पांच खास बातें, जहां आठ साल में पांचवीं रैली करने आ रहे थे पीएम मोदी
मंडी के ए‍ेतिहासिक पड्डल मैदान में लगाई गई कुर्सियां।

मंडी, जागरण टीम। Mandi Historical Paddal Maidan, हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में स्थित पड्डल मैदान आठ साल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पांचवीं रैली का गवाह नहीं बन पाया। पीएम मोदी बारिश के कारण मंडी नहीं पहुंच पाए। राजाओं के समय का यह मैदान ऐतिहासिक है। विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी मंडी के पड्डल मैदान में रैली करने आ रहे थे। लेकिन मौसम ने उनका रास्‍ता रोक दिया। इससे पहले उनकी रैलियों ने वर्षा ने कोई खलल नहीं डाला था। लेकिन इस बार शनिवार को रैली के दौरान मौसम बिगडऩे से सारा कार्यक्रम धुल गया। आज शनिवार को तेज हवा के साथ बिजली चमकने व दोपहर बाद वर्षा की संभावना पहले ही जताई गई थी। शुक्रवार को भी छोटी काशी मंडी में बादल छाए रहे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बड़ा देव कमरूनाग से मौसम खुशगवार रखने की प्रार्थना की थी।

loksabha election banner

पड्डल मैदान की खास बातें

  • मंडी का पड्डल मैदान ऐतिहासिक है। यह मैदान राजाओं के समय का है। मंडी रियासत के आखिरी जोगेंद्र सेन रहे। राजाओं के समय में भी बड़े कार्यक्रम इसी मैदान पर हुआ करते थे। राजाओं के समय भी इस मैदान का नाम पड्डल ही था।
  • पड्डल मैदान दो हैं। एक में पार्किंग की व्‍यवस्‍था की गई है, जबकि दूसरा जो बड़ा मैदान है वहां पीएम मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे।
  • बड़े पड्डल मैदान के किनारों पर सीढि़यां भी बना दी गई हैं, जिससे इसकी क्षमता बढ़ गई है। यहां भाजपा की ओर से एक लाख लोगों को लाने का लक्ष्‍य रखा गया है।
  • पड्डल मैदान के अंदर इस बार 80 हजार कुर्सियां लगी थीं। इसके अलावा सीढ़‍ियों पर भी बैठने की व्‍यवस्‍था रहेगी।
  • मंडी का अंतरराष्‍ट्रीय शिवरात्रि महोत्‍सव भी इसी मैदान में होता है। इस उत्‍सव में देव मिलन होता है। हजाराें लोग इस महोत्‍सव पर मैदान में पहुंचते हैं।

आज मंडी शहर के मार्ग नो पार्किंग जोन

मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में आज होने वाली विजय संकल्प रैली के दृष्टिगत प्रदेश के विभिन्न स्थानों से मंडी हजारों लोग आएंगे। लोगों की भीड़ को देखते हुए जिला दंडाधिकारी अरिंदम चौधरी ने मंडी शहर के विभिन्न मार्गों को नो पार्किंग जोन घोषित करने की अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के अनुसार 24 सितंबर को सुबह छह बजे से शाम पांच बजे तक जनहित में द्रंग से पंडोह, भ्यूली से तल्याहड़, भ्यूली से बाड़ीगमाणु, भ्यूली से संनायरढ, भ्यूली से पुलघराट, भ्यूली से पुलघराट वाया मगवाईं, भ्यूली से कांगणीधार हेलीपोर्ट, डडौर से सुंदरनगर तथा नेरचौक से कलखर मार्ग को नो पार्किंग जोन घोषित किया गया है।

इन मार्गों पर किया रूट परिवर्तन

एक अन्य आदेश में मंडी शहर के विभिन्न मार्गों के रूट में भी परिवर्तन किया गया है। मंडी शहर के लिए वाया नया विक्टोरिया पुल से आने वाले वाहन वाया पुरानी मंडी, मंडी से तल्याहड़ की ओर जाने वाले वाहन वाया कैहनवाल सड़क से पुलघराट होकर, तल्याहड़ से मंडी आने वाले वाहन वाया जेल रोड़, कलखर से मंडी की तरफ आने वाले वाहन वाया नेरचौक जबकि कलखर जाने वाले वाहन वाया लेदा होकर जाएंगे। सुंदरनगर से मनाली की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन बस स्टैंड मंडी में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। भारी वाहन सुबह पांच बजे से रात 10 बजे तक मंडी शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.