PM Modi Mandi Rally: बारिश ने रोकी मोदी की राह, वर्चुअली बोले- अस्थिर सरकारों से देश आगे नहीं बढ़ पाया, अब भरोसा बढ़ा
PM Narendra Modi Himachal Mandi Rally, पीएम नरेन्द्र मोदी के हिमाचल प्रदेश के मंडी दौरे के बीच बारिश ने खलल डाल दिया। पीएम मोदी का दौरा रद हो गया है। पीएम मोदी वर्चुअली कार्यक्रम में जुड़े। कार्यकर्ताओं ने बारिश से बचने के लिए कुर्सियां सिर पर उठा लीं।
मंडी, जागरण टीम। PM Modi Himachal Mandi Rally, पीएम नरेन्द्र मोदी के हिमाचल प्रदेश के मंडी दौरे के बीच बारिश ने खलल डाल दिया। पीएम मोदी का दौरा रद हो गया। पीएम मोदी वर्चुअली कार्यक्रम में जुड़े। पीएम मोदी ने कहा अस्थिर सरकारों से देश आगे नहीं बढ़ पाया। लेकिन अब देश में स्थिर सरकार है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की तरह हिमाचल की जनता ने भी प्रण ले लिया है। कार्यकर्ताओं ने बारिश से बचने के लिए कुर्सियां सिर पर उठा लीं। पीएम मोदी का मंडी में करीब ढाई घंटे रुकने का कार्यक्रम था। लेकिन बारिश के कारण वह मंडी नहीं पहुंच पाए। पीएम मोदी ने हिमाचल प्रदेश में चुनावी शंखनाद कर दिया। नवंबर में विधानसभा की सभी 68 सीटों पर चुनाव होने प्रस्तावित हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: युवाओं को प्रतिनिधित्व की बात कर चुनाव से पहले बड़ा संदेश दे गए मोदी, 25 मिनट के भाषण की 8 बड़ी बातें
यह भी पढ़ें: हिमाचल के पड्डल मैदान में आठ साल में पांचवीं रैली करेंगे मोदी, जानिए ऐतिहासिक ग्राउंड की पांच खास बातें
भारी बारिश के बीच कार्यकर्ताओं ने पकड़ी वापसी की राह
युवा संकल्प रैली के बाद मंडी पहुंचे हजारों कार्यकर्ताओं ने वापसी की राह पकड़ ली। प्रदेश के दूरदराज क्षेत्र पांगी से लेकर शिमला के रोहड़ू और सिरमौर तक से कार्यकर्ता मोदी को सुनने के लिए पहुंचे थे।
न आने के लिए क्षमा, हिमाचल के स्नहे मौसम नहीं आएगा आड़े
पीएम मोदी ने कहा न आने के लिए क्षमा, हिमाचल के स्नेह में मौसम कभी आड़े नहीं आएगा। वर्षा से बच कर रहे आराम से घर जाएं।
युवा पीढ़ी का सहयोग ऐसे ही बना रहे
ड्रोन नीति बनाने के लिए बधाई। कृषि बागवानी में प्रदेश आगे बढ़ेगा। एम्स हिमाचल के लिए बड़ी सौगात है। आठ लाख परिवार को नल से जल मिला। सिरमौर के हाटी समुदाय को नए अवसर मिलेंगे। युवा पीढ़ी का सहयोग ऐसे ही बना रहेगा।
रोपवे को बढ़ावा दिया
कोविड में जो काम हिमाचल ने किया वो सराहनीय है। हिमाचल में कोल्ड चेन व प्रोसेसिंग यूनिट लगाए जा रहे हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने के लिए 14 हजार करोड़ दिए। मनाली चंडीगढ़ फोरलेन का काम तेजी से चल रहा है। रोपवे को बढ़ावा दिया है। सीमावर्ती गांवों का विकास किया जा रहा है। वर्क फ़ॉर होम के लिए हिमाचल अग्रणी रहा है।
कुल्लू शाल व चंबा रुमाल हिमाचल की शान
कुल्लू शाल, चंबा का रूमाल व लाहुल की जुराबें हिमाचल की शान हैं। मै यहां के उत्पाद लेकर लोगों को देता हूं, बताता हूं हिमाचल से मेरा क्या नाता है।
संस्थाओं से युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिला
फार्मा इंडस्ट्री के रूप में देश की पहचान बनेगी। हिमाचल में भी बल्क ड्रग पार्क होगा। आइआइटी मंडी स्टार्टअप को बढ़ा दे रही है। संस्थाओं से युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिला। अमृत काल से पर्यटन को बढ़ावा मिला हे।
जनता भरोसा करने लगी, हिमाचल ने भी लिया प्रण
नीतियों में स्थिरता के कारण देश व दुनिया की जनता भरोसा करने लगी है। उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में यही हाल था। पांच साल बाद सरकार बदलने की सोच बदली है। हिमाचल की जनता ने भी प्रण कर लिया है।
अस्थिर सरकारों से देश आगे नहीं बढ़ पाया
अस्थिर सरकारों से देश आगे नहीं बढ़ पाया। दुनिया विश्वास नहीं करती थी पर आज दिल्ली में स्थिर सरकार है। नीतियों में स्थिरता आई है।
हिमाचल के युवाओं पर देश करता है भरोसा
पीएम मोदी ने कहा हिमाचल की युवा शक्ति ने मान बढ़ाया है। पहाड़ी बाबा कांशी राम ने सिर ऊंचा किया। खेल क्षेत्र मे प्रियंका व अन्यों ने नाम कमाया। भाजपा में युवाओं का सबसे अधिक प्रतिनिधित्व है। देश की जनता हिमाचल के युवाओं पर अधिक भरोसा करती है। भारत की शान जैसे जैसे बढ़ रही है, दुनिया जानने का प्रयास कर रही है।
दूसरे घर आने का मन था पर कसक रह गई
पीएम मोदी ने कहा हिमाचल के मेरे सभी युवा साथियों, तय समय पर मंडी पहुंच जाना था, लेकिन मौसम बाधक बन गया। मेरा दूसरे घर आने का मन था। गप्पशप लगाने का इरादा था। मगर मन में कसक रह गई, जल्द इसकी पूर्ति करूंगा।
मंडी में भी बारिश शुरू
मंडी में भी बारिश शुरू हो गई है। पड्डल मैदान में मोदी के इंतजार में बैठे कार्यकर्ताओं ने बारिश से बचने के लिए कुर्सियां सिर के ऊपर रख लीं।
तेजस्वी सूर्या बोले, बहुत विशेष रैली
भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा बहुत विशेष रैली है। देश में पहली बार कार्यकर्ता पंजीकरण करके हर बूथ से यहां आए हैं। पिछले छह महीनों की मेहनत का रंग आज पड्डल मैदान पर दिख रहा है। छह महीने लगे रैली को सफल बनाने में, 900 से अधिक युवा कार्यकताओं ने काम किया। हिमाचल भाजयुमो अध्यक्ष अमित ठाकुर और उनकी टीम को बधाई। पीएम का आभार उन्होंने विश्वास करके रैली में आने के लिए हामी भरी।
देवधुन से गूंज उठा पड्डल मैदान
पीएम मोदी के हेलीकाप्टर की लैंडिंग से पहले बजंतरियों ने देवधुन बजाकर देवता कमरुनाग का आह्वान किया। इस दौरान पड्डल मैदान देव ध्वनि से गूंज उठा। एक साथ सौ से ज्यादा बजंतरियों ने देव धुन बजाई।
पीएम के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग से पहले देवता कमरूनाग का आह्वान देवधुन बजाकर करते बजंतरी#Modi_Mandi_Rally #HimachalPradesh @narendramodi @JagranNews pic.twitter.com/IYJg4vskYp
— Rajesh Sharma (@sharmanews778) September 24, 2022
विधायकों ने भी डाली नाटी
रैली स्थल कार्यकर्ताओं के साथ साथ विशेष मंच पर बैठे विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज और अन्य विधायक भी कमरुनाग देवता के भजन में नाच उठे। कार्यकर्ताओं के साथ विधायकों ने भी नाटी डाली।
#Modi_Mandi_Rally नाटी डालते विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज व विधायक pic.twitter.com/qxMVaUtsA5
— Rajesh Sharma (@sharmanews778) September 24, 2022
मोदी के पहुंचने से पहले बूंदाबांदी शुरू
पीएम मोदी के मंडी पहुंचने से पहले हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। बूंदाबांदी होने पर कार्यकर्ताओं ने मोदी और जयराम ठाकुर के नारे लगाना शुरू कर दिए।
कार्यकर्ताओं से भरा पड्डल मैदान
मंडी का पड्डल मैदान कार्यकर्ताओं से पूरी तरह से भर गया है। भाजपा नेताओं के अनुसार 80 हजार कुर्सियां लगाई गई थीं, यह सभी कुर्सियां भर गई हैं। अभी भी सैकड़ों कार्यकर्ता मैदान के बाहर हैं।
यह भी पढ़ें: PM Modi Mandi Rally: पड्डल मैदान में प्रवेश न मिला तो भी भाषण सुनने और बैठने की यहां व्यवस्था
चंडीगढ़ में भारी बारिश
चंडीगढ़ में बारिश शुरू हो गई। कुछ देर में मोदी मंडी के कांगनीधार हेलीपैड पर पहुंचने का कार्यक्रम था। लेकिन मोदी का प्लेन दिल्ली से उड़ान नहीं भर पाया।
पारंपरिक वेशभूषा में मंडी पहुंचे डाक्टर जनकराज, 22 घंटे सफर कर पांगी से पहुंचे कार्यकर्ता
आइजीएमसी के पूर्व चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर जनकराज पारंपरिक वेशभूषा में मंडी रैली में पहुंचे। उनहके साथ पांगी और भरमौर के युवा कार्यकर्ता पहुंचे। पांगी से 22 घंटे के सफर के बाद कार्यकर्ता मंडी पहुंचे। डाक्टर जनकराज भरमौर विधानसभा क्षेत्र से टिकट की दावेदारी जता रहे हैं। उन्होंने हाल ही में वीआरएस ले ली है।
विधायक अनिल शर्मा पहुंचे रैली में
तीन साल से भाजपा के कार्यक्रमों से दूरी बनाए मंडी सदर से पार्टी विधायक अनिल शर्मा भी पीएम मोदी के कार्यक्रम में पहुंचे। पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने उनसे बात की व उनका स्वागत किया।
यह भी पढ़ें: तीन साल से भाजपा कार्यक्रमों से दूर विधायक अनिल शर्मा की देर रात हुई बैठक में बन गई बात
नवंबर में होंगे विधानसभा चुनाव
हिमाचल प्रदेश में नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। नवरात्र में भाजपा की ओर से टिकट की घोषण की जा सकती है। अक्टूबर के पहले सप्ताह में आदर्श चुनाव आचार संहिता लगना तय माना जा रहा है।
मोदी ने ट्वीट कर ऊर्जावान युवा कार्यकर्ताओं की तारीफ
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने युवा विजय संकल्प रैली के लिए निकलने से पहले ट्वीट कर उत्सुकता जाहिर की। पीएम ने ऊर्जावान युवा कार्यकर्ताओं की तारीफ की। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इसे रीट्वीट किया।
Looking forward to being among our energetic Karyakartas at the @BJYM Yuva Vijay Sankalp Rally in Mandi, Himachal Pradesh today. The NDA government has undertaken various initiatives aimed at empowering our Yuva Shakti and ensuring they become self-reliant.
— Narendra Modi (@narendramodi) September 24, 2022
ढोल नगाड़े बजाते हुए पड्डल मैदान पहुंच रहे कार्यकर्ता
कार्यकर्ता नमो नमो और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नारे लगाते हुए पड्डल मैदान की ओर बढ़ रहे हैं।
युवाओं का हुजूम रैली स्थल की और बढ़ता हुआ।#HimachalPradesh #modimandiRally pic.twitter.com/cFt3sX01Bl
— Rajesh Sharma (@sharmanews778) September 24, 2022
मंच से बारिश के देवता कमरुनाग की स्तुति
मंडी में पड्डल मैदान के मंच से लगातार देव कमरुनाग का भजन बजाया जा रहा है। देव कमरुनाग को बारिश का देवता भी कहा जाता है। सुबह बारिश शुरू हो गई थी। लेकिन अब बारिश का दौर थम गया है व बादल भी छंटने लगे हैं।
भरने लगा पड्डल मैदान
पड्डल मैदान भाजयुमो कार्यकर्ताओं से भरने लगा है। अभी सड़कों पर कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी हुई है। कार्यकर्ता लगातार पड्डल मैदान की ओर बढ़ रहे हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री धूमल को मोदी के साथ मंच पर स्थान
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को भी मोदी के साथ मंच पर स्थान दिया गया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजयुमो के राष्ट्रीय व हिमाचल के अध्यक्ष सहित धूमल भी मंच पर माेदी के साथ बैठेंगे। अनुराग ठाकुर का भी मंडी आने का कार्यक्रम था लेकिन वह किसी कारणवश नहीं आ रहे हैं।
विधायक व मंत्री पहुंचे कार्यक्रम में
पीएम नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम में मंत्रियों और विधायकों के लिए मंच के साथ ही गैलरी बनाई गई है। वीवीआइपी एरिया में प्रथम पंक्ति की कुर्सियों पर बैठे विधायक व अन्य नेता।