शिक्षा के साथ-साथ खेलों भी जरूरी : शर्मा
जेएनएन गगल बच्चों के जीवन में शिक्षा के साथ-साथ खेलों का भी विशेष महत्व है क्योंकि स्वस्थ शरीर
By JagranEdited By: Published: Mon, 28 Sep 2020 09:56 PM (IST)Updated: Mon, 28 Sep 2020 09:56 PM (IST)
जेएनएन, गगल : बच्चों के जीवन में शिक्षा के साथ-साथ खेलों का भी विशेष महत्व है, क्योंकि स्वस्थ शरीर के लिए खेलों का होना जरूरी है। यह बात आज प्रदेश वालीबाल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मनीष शर्मा ने गांव भडियाड़ा में लगभग पांच लाख की लागत से बने मिनी पंचायत सचिवालय का उद्घाटन करने के अवसर पर कही। पंचायत भडियाड़ा की प्रधान कुशला देवी ने बताया कि समारोह में जहां गांव के 40 वयोवृद्ध 80 वर्ष की आयु पूरी कर चुके वरिष्ठ नागरिक को सम्मानित किया गया, वहीं मुख्य अतिथि ने गांव में बैडमिटन मैदान बनाने के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की। समारोह में कांगड़ा के पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू भी उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें