ग्रामीण महिला मंडल ने पर्यावरण संरक्षण के लिए बढ़ाए कदम
संवाद सहयोगी धर्मशाला ग्रामीण महिला मंडल टंग-नरवाणा ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कद
संवाद सहयोगी, धर्मशाला : ग्रामीण महिला मंडल टंग-नरवाणा ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। महिला मंडल न केवल युवाओं को प्लास्टिक के दुष्प्रभाव बता रहा है बल्कि प्लास्टिक बोतलों का इस्तेमाल कर रेत व सीमेंट से बैंच भी तैयार कर रहा है, जोकि ग्रामीणों के विश्राम में भी सहायक बन रहा है। अभी तक महिला मंडल दो बैंच बना चुका है। इनमें एक गोल है तो दूसरा लंबा है। चार और बैंच जल्द धरातल पर दिखेंगे।
स्कूल-स्कूल जाकर प्लास्टिक के दुष्प्रभाव बताने के लिए महिला मंडल प्रोत्साहन योजना के तहत ग्रामीण महिला मंडल टंग-नरवाणा को 2019-20 के लिए 30 हजार रुपये देकर सम्मानित भी किया जा चुका है।
महिला मंडल की प्रधान शक्ति अत्री धर्मशाला ब्लॉक के विभिन्न कार्यक्रमों में भी भाग लेती हैं, जिससे उन्हें जो भी जानकारी प्राप्त होती है वह उससे अपनी पदाधिकारियों व सदस्यों को भी अवगत करवाती हैं।
--------------
बैंचों के निर्माण में प्लास्टिक बोतलों के साथ रेत, सीमेंट, ईंटें और सरिये का इस्तेमाल किया जा रहा है। अन्य महिला मंडलों को भी जागरूक किया जा रहा है।
-शक्ति अत्री, प्रधान ग्रामीण महिला मंडल टंग-नरवाणा।
-------------------
ग्रामीण महिला मंडल टंग-नरवाणा बेहतर कार्य कर रहा है। महिला मंडल भांग उखाड़ो अभियान में भी सहयोग दे रहा है।
-अभिनीत कात्यायान, बीडीओ धर्मशाला ब्लाक।