नींबू, लीची व आंवले के पौधे रोपे
संवाद सूत्र बैजनाथ राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन इकाई द्वारा बैजनाथ में पौध
संवाद सूत्र, बैजनाथ : राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन इकाई द्वारा बैजनाथ में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान संगठन के सदस्यों की और से बैजनाथ के गुरुद्वारा एवं आवाही नाग मंदिर में पौधारोपण किया। इस कार्यक्रम में नींबू, लीची और आंवले के पौधे रोपे गए। नींबू और आंवले में विटामिन सी की मात्रा भरपूर होती है। इन प्रजातियों के पौधों से हमें विटामिन सी मिलती है। जिला कांगड़ा सचिव वरुण सिंह ने कहा कि धरती पर जीवन प्रदान करने वाली ऑक्सीजन और पानी प्रदान करने वाला मुख्य साधन पेड़ ही है। जितने अधिक पेड़ होंगे, पर्यावरण भी उतना ही शुद्ध रहेगा। इस अवसर पर संगठन के जिला कांगड़ा सचिव वरुण सिंह शाडिल, गणेश कुमार, सरदार पलविदर सिंह, अंश, अभय सिंह व अवंतिका सिंह उपस्थित रहे।