विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Petrol Price Today: आज फ‍िर बढ़ी पेट्रोल व डीजल की कीमतें, जानिए आपके शहर में क्‍या है दाम

By Rajesh Kumar SharmaEdited By:
Published: Tue, 29 Mar 2022 07:53 AM (GMT+05:30)Updated: Tue, 29 Mar 2022 08:07 AM (GMT+05:30)

Petrol Diesel Price Today 29th March Himachal देश में एक बार फ‍िर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी ...और पढ़ें

पेट्रोल डीजल के दाम एक बार फ‍िर बढ़ गए हैं।
पेट्रोल डीजल के दाम एक बार फ‍िर बढ़ गए हैं।

धर्मशाला, जागरण टीम। Petrol Diesel Price Today 29th March Himachal, देश में आठ दिनों के बीच सातवीं बार पेट्रोल और डीजल के दामों के बढ़ोतरी हुई है। रूस यूक्रेन युद्ध के कारण बिगड़े हालात के बीच अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में क्रूड आयल के दाम प्रति बैरल लगातार बढ़ रहे हैं। इस कारण देश में भी कीमतों के बढ़ने का सिलसिला तेज हो गया है। हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को पेट्राेल 79 पैसे प्रति लीटर और डीजल 64 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। आठ दिनों में ही पेट्रोल के दाम में कुल 4.80 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है। ऐसे में महंगाई की मार भी पड़ने लगी है। हिमाचल प्रदेश के विभिन्‍न पेट्रोल पंप में पेट्रोल सामान्‍य 99 रुपये प्रति लीटर से ऊपर पहुंच गया है, स्‍पीड पेट्रोल की कीमत 102 रुपये प्रति लीटर से ज्‍यादा हो गई है।

महंगाई अब आम आदमी पर भारी पड़ने लगी है। एक सप्ताह में ही पेट्रोल के दाम सात बार बढ़ गए हैं। जिससे आम वस्तुएं महंगी होने का संकट बन गया है। हिमाचल प्रदेश में भी 22 मार्च से लेकर अब तक सातवीं बार पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ गए हैं, जिससे लोगों में रोष है। आज धर्मशाला में पेट्रोल 79 पैसे, डीजल 64 पैसे व स्पीड पेट्रोल 1.08 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है। अब धर्मशाला में पेट्रोल 99.56, डीजल 83.98 स्पीड पेट्रोल 102.10 का डल रहा है, जबकि बीते रोज 29 पैसे पेट्रोल व 32 पैसे डीजल बढ़ा था। लगातार यह वृद्धि होती ही जा रही है।

आंकड़ों में देखिए

  • पेट्रोल व डीजल की कीमतों ने सातवीं बार लगाई छलांग
  • 22 मार्च से एक दिन छोड़कर रोजाना दाम बढ़ने का स‍िलसिला चल रहा है
  • पेट्रोल 79 पैसे, डीजल 64 पैसे व स्पीड पेट्रोल 1.08 रुपये आज बढ़ा
  • अब पेट्रोल 99.56, डीजल 83.98 स्पीड पेट्रोल 102.10 रुपये प्रति लीटर हो गया है।