ऊना में गोली लगने से व्यक्ति की मौत, पत्नी ने दोस्त पर ही जताया हत्या का शक
Person shot dead पुलिस थाना ऊना के तहत चलोला गांव में एक करीब 40 वर्षीय व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक को रात 11 बजे के करीब गोली लगी बताई जा रही है। गोली लगने के बाद उसका दोस्त उसे लेकर क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचा।
ऊना, जेएनएन। पुलिस थाना ऊना के तहत चलोला गांव में एक करीब 40 वर्षीय व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक को रात 11 बजे के करीब गोली लगी बताई जा रही है। गोली लगने के बाद उसका दोस्त उसे लेकर क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचा। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पत्नी ने पति के दोस्त पर ही उसे गोली मारने का आरोप जड़ा है। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि मृतक अरविंद चौहान सोमवार देर शाम को साथ अपने दोस्त असलम निवासी लडभड़ोल मंडी जो यहां नारी गांव में रहता है के साथ कार में कहीं गया था। मृतक की पत्नी ने बताया करीब रात 10 बजे उसकी बात हुई थी, उन्होंने बताया कि वे वापस बसाल पहुंच गए हैं। इसके बाद रात 11 बजे तक भी न पहुंचने पर दोबारा फोन किया तो उन्होंने नहीं उठाया, लेकिन कुछ देर बाद उनके पति की जगह उनके दोस्त असलम ने फ़ोन उठाया और कहा कि आपके पति को गोली लग गई है और उसे अस्पताल लेकर जा रहे हैं।
35 वर्षीय नीतू चौहान पत्नी अरविंद चौहान निवासी चलोला तहसील व जिला ऊना ने पति के दोस्त असलम पर ही गोली मारने का शक जाहिर किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।