Move to Jagran APP

हिमाचल प्रदेश में प्रति व्‍यक्‍ित आय में हुई बढ़ोतरी पर विकास की दर रही धीमी, देखिए आंकड़े

Per Capita Income In Himachal प्रदेश को विकास के पथ पर अग्रसर करने के जयराम सरकार के प्रयास अभी फलीभूत नहीं हो पाए हैं।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Fri, 06 Mar 2020 09:04 AM (IST)Updated: Fri, 06 Mar 2020 09:04 AM (IST)
हिमाचल प्रदेश में प्रति व्‍यक्‍ित आय में हुई बढ़ोतरी पर विकास की दर रही धीमी, देखिए आंकड़े
हिमाचल प्रदेश में प्रति व्‍यक्‍ित आय में हुई बढ़ोतरी पर विकास की दर रही धीमी, देखिए आंकड़े

शिमला, जेएनएन। प्रदेश को विकास के पथ पर अग्रसर करने के जयराम सरकार के प्रयास अभी फलीभूत नहीं हो पाए हैं। प्रदेशवासियों की प्रति व्यक्ति आय तो बढ़ी है, लेकिन विकास का पहिया सरपट नहीं घूम पाया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वीरवार को विधानसभा में वर्ष 2019-20 के लिए आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश की। इसके मुताबिक हिमाचलियों की प्रति व्यक्ति आय बढ़कर 195255 रुपये हो गई है। वर्ष 2018-19 में यह 183108 रुपये थी। इसमें 6.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। लेकिन विकास दर में हिमाचल पिछड़ गया है। वित्त वर्ष 2019-20 में 5.6 फीसद पर सिमट गई है, जबकि 2018-19 यह 7.3 फीसद थी।

loksabha election banner

सरकार का मानना है कि मंदी के दौर के कारण विकास दर में गिरावट दर्ज की गई है। भाजपा के सत्ता में आने के बाद सरकारी क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएं बढ़ी हैं। विभिन्न सरकारी विभागों में चरणबद्ध ढंग नौकरियां दी जा रही हैं। प्रदेश की अर्थव्यवस्था के आधार स्तंभों में शामिल ऊर्जा क्षेत्र लगातार सरकार के लिए चिंता का विषय बना है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट के बाद औद्योगिक क्षेत्र में निवेश बढऩे की संभावनाएं देखी जा रही हैं।

बागवानी क्षेत्र पर कई तरह के संकट के बावजूद अच्छा उत्पादन हुआ। कृषि क्षेत्र में किसानों के समक्ष खड़ी कई तरह की समस्याओं के कारण खेती आने वाले वर्षों में उम्दा नतीजे देगी। सरकार अगले वित्त वर्ष में प्रदेश की विकास दर के पटरी पर लौटने के प्रति आश्वस्त है। मौजूदा वित्त वर्ष में प्रदेश सरकारने नवंबर 2019 तक 4448 करोड़ का राजस्व जुटाया गया।

पर्यटन ने आस जगाई

पर्यटन क्षेत्र ने अर्थव्यवस्था में आस जगाई है। पहली बार पर्यटन क्षेत्र का योगदान सात प्रतिशत तक पहुंचेगा। सरकार की पर्यटन को लेकर प्रतिबद्धता का परिणाम है कि आने वाले वर्षों में पर्यटन क्षेत्र पड़ोसी उत्तराखंड व जम्मू-कश्मीर के निकट पहुंचने में सफल होगा। पिछले वर्षों के दौरान पर्यटन क्षेत्र का विकास में 6.2 प्रतिशत का योगदान रहता था। राज्य में आने वाले पर्यटकों की संख्या एक करोड़ के निकट पहुंच गई है।

आर्थिक विकास दर

  • वर्ष, विकास दर
  • 2016-17, 7.0
  • 2017-18, 6.5
  • 2018-19, 7.3
  • 2019-20, 5.6

प्रति व्यक्ति आय के आंकड़े

  • वर्ष, प्रति व्यक्ति आय रुपये
  • 2015-16, 135512
  • 2016-17, 150290
  • 2017-18, 165025
  • 2018-19, 183108
  • 2019-20, 195255

जीडीपी 165472 करोड़ रहने की उम्मीद

मौजूदा वित्त वर्ष में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 165472 करोड़ होने की उम्मीद है। हिमाचल की जीडीपी में विकास की गति बनी हुई है। तीन साल के दौरान सकल घरेलू उत्पाद बढऩे का क्रम जारी है। विगत वर्ष सकल घरेलू उत्पाद 153845 करोड़ था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.