Move to Jagran APP

जनता ने नकारा कांग्रेस का हर दाव : पठानिया

संवाद सहयोगी फतेहपुर वन मंत्री राकेश पठानिया ने शनिवार को फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Oct 2021 08:37 PM (IST)Updated: Sat, 23 Oct 2021 09:06 PM (IST)
जनता ने नकारा कांग्रेस का हर दाव : पठानिया
जनता ने नकारा कांग्रेस का हर दाव : पठानिया

संवाद सहयोगी, फतेहपुर : वन मंत्री राकेश पठानिया ने शनिवार को फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के खेहर, कदाणा, छत्तर, रौड़ा, खनोआ व नरनूह में जनसभाओं के दौरान कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि उपचुनाव में जनता ने कांग्रेस की हर चाल और दाव को नकार दिया है तथा कांग्रेस नेताओं को चारों सीटों पर पहले से ही हार का अहसास हो गया है। उन्होंने कहा कि फतेहपुर सहित भाजपा के प्रत्याशी उपचुनावों में रिकार्ड मतों से जीतेंगे। इस मौके पर उन्होंने फतेहपुर से भाजपा प्रत्याशी बलदेव ठाकुर के हक में चुनाव प्रचार किया तथा जनता से वोट मांगे। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार ने प्रदेश को इन चार वर्र्षो में कई सौगातें दी हैं तथा भाजपा सरकार ने तेजी के साथ प्रदेश के हर कोने में विकास किया है। उन्होंने कहा कि सत्ता के लिए कांग्रेस देश-प्रदेश की एकता को तोड़ने में लगी हुई है। कांग्रेस का इतिहास घोटालों और भ्रष्टाचार से भरा है। भाजपा ने सबका साथ सबका विकास की नीति पर कार्य किया हैं, जिन्हे जनता ने बखूबी पसंद भी किया है। उन्होंने कहा भाजपा विकास, संगठन शक्ति के आधार पर और जनता का विश्वास जीतकर चारों सीटों मंडी, जुब्बल कोटखाई, फतेहपुर व अर्की पर जीतेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जनसभाओं में लोग आ नही रहे हैं। अब कांग्रेस मात्र अफवाह ओर गलत हथकंडों से उपचुनावों में बने रहने का नाकाम प्रयास कर रही है। वन मंत्री ने कहा केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की जयराम सरकार ने देश की और प्रदेश की दशा व दिशा बदलने का काम किया है। कांग्रेस ने भ्रष्टाचार और वंशवाद को इस देश में बढ़ावा दिया है। कांग्रेस ने देश में जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टीकरण की राजनीति को बढ़ावा दिया है। इस मौके पर उनके साथ प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा, संजीव, पप्पू प्रधान गोलमा, पंचायत छत्तड़ सरजीत पठानिया, जतिंद्र, कुलदीप, पम्मू, भूषण व नितिन भी मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.