Move to Jagran APP

पवन काजल का निशाना : जातिवाद के नारे पर चुनाव लड़ रहे कपूर

Pawan kajal hit Kishan kapoor on castism पवन काजल ने कहा कपूर जातिवाद के नारे से चुनाव लड़ रहे हैं। विकास की कोई बात नहीं की जा रही।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Tue, 23 Apr 2019 03:50 PM (IST)Updated: Tue, 23 Apr 2019 05:02 PM (IST)
पवन काजल का निशाना : जातिवाद के नारे पर चुनाव लड़ रहे कपूर
पवन काजल का निशाना : जातिवाद के नारे पर चुनाव लड़ रहे कपूर

बैजनाथ, जेएनएन। बैजनाथ में कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी पवन काजल ने जनसभाएं कीं। उन्होंने अवेरी, महाकाल, चढिय़ार, सगूर, गिरथोली, घनखेतर, गांधीग्राम में लोगों को संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक किशोरी लाल व कांग्रेस नेता जगदीश सिपहिया भी उपस्थित रहे। पवन काजल ने जयराम सरकार पर हमला बोलते हुए कहा आज हिमाचल में आरएसएस के लोग सरकार चला रहै हैं।

loksabha election banner

मैंने चंबा-कांगड़ा की अलग अलग विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां सड़कों की हालत दयनीय है। कोई विकास कार्य डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में हिमाचल में नहीं हुए। मात्र प्रदेश की जनता को गुमराह किया गया है। दूसरी ओर पवन काजल ने किशन कपूर पर भी निशाना साधा, उन्होंने कहा कपूर जातिवाद के नारे से चुनाव लड़ रहे हैं। विकास की कोई बात नहीं की जा रही। मंत्री पद होते हुए भी धर्मशाला की जनता विकास कार्यों के लिए वंचित रह रही है।

पवन काजल ने कहा अगर कांगड़ा-चंबा की जनता मुझे आशीर्वाद देगी व केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर जो विकास कार्य यहां ठप पड़े हुए हैं, उन सबको प्राथमिकता से किया जाएगा। इस अवसर पर कुशल वीरेंद्र जम्वाल, संसार राणा, मंजु देवी, अश्वनी राणा, देश राज, पृथी सिंह, बलवीर ठाकुर, पिंकी, लवजीत, नानक चंद, राजिंद्र राणा, बेनी कपूर, राजीव धलारिया, विनोद कुमार, सुमन सयाल, कुसुम राणा, गायत्री देवी, वर्षा, त्रिलोक, विनोद राणा, रत्न कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.