विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

समुराई फीटनेस सेंटर के निर्देशक पवन बने कांगड़ा किक बाक्सिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष

By Richa RanaEdited By:
Published: Fri, 29 Oct 2021 09:38 AM (IST)

बाक्सिंग एसोसिएशन की बैठक कांगड़ा में अध्यक्ष डॉ पवन पटियाल और मुख्य सचिव संजय कुमार की अध्यक्षता में हुई। जिसमे ...और पढ़ें

पवन कांगड़ा किक बाक्सिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बने हैं।
पवन कांगड़ा किक बाक्सिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बने हैं।

डाडासीबा, संवाद सूत्र। कांगड़ा किक बाक्सिंग एसोसिएशन की बैठक गंगा मुक्ति धाम कांगड़ा में अध्यक्ष डॉ पवन पटियाल और मुख्य सचिव संजय कुमार की अध्यक्षता में हुई। जिसमे सर्व सहमति से समुराई फीटनेस सेंटर डाडासीबा के निर्देशक पवन कुमार को कांगड़ा किक बाक्सिंग एसोसिएशन का उपाध्यक्ष और गुरदीप सिंह गांव बैह को सहसचिव नियुक्त किया गया।

इस बैठक में यह निर्णय भी लिया गया जल्द ही कांगड़ा में जिला स्तरीय चैंपियनशिप भी करवाई जाएगी। इसमें आगमी कार्यकारणी को सुचारू रूप से चलाने और इस किक बॉक्सिंग को कौने कौने में पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। पवन कुमार ने बताया की उनका उदेश्य युवाओं को नशे से दूर कर के खेल के प्रति उनकी रूचि बढने का रहा है और जल्द ही उप मंडल देहरा के खिलाडी जिला स्तरीय चैंपियनशिप में भाग लेंगे। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया है कि वह नशे से दूर रहें।

वर्तमान में युवा पीढ़ी को नशा जकड़ रहा है, युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए जरूरी है कि युवा खेलों की तरफ अपना ध्यान लगाएं, अपने स्वास्थ्य की देखभाल करें। अगर युवा स्वस्थ रहेगा तभी देश के लिए कुछ कर सकेगा। इस लिए सभी युवा नशे से दूर रहें और जहां तक हो सके ज्यादा से ज्यादा स्पोटर्स के के साथ जुड़ें।

कोविड-19 महामारी के दौरान खेलों के आयोजन में आयोजकों को कई तरह से परेशानियां झेलनी पड़ी पर कुछ स्पर्धाएं आयोजित ही नहीं हो सकी। अब जब समय कुछ ठीक हुआ है तो आयोजनं की तैयारियां हो रही हैं, लेकिन अभी भी जरूरी है कि सभी कोविड-19 नियमों की पालना करें और किसी तरह की अवहेलना न करें। कोविड-19 नियमों की अवहेलना खुद के लिए व अन्यों के लिए घातक हो सकती है।