राजेश पटाकू को पटवार एवं कानूनगो महासंघ की कमान
संवाद सहयोगी कांगड़ा संयुक्त पटवार एवं कानूनगो महासंघ जिला कांगड़ा इकाई का चुनाव रविवार को तहसील परिसर कांगड़ा में हुआ। इस दौरान राजेश पटाकू को प्रधान चुना गया। महासचिव का जिम्मा संजीव कुमार को सौंपा गया व जिला नुमाइंदा निशांत कोटी को चुना गया। इसके अलाव वरिष्ठ उपप्रधान राकेश कुमार कोषाध्यक्ष रुचिका कपूर और उपप्रधान राजेश कटोच बलविदर पठानिया व अनिल शर्मा को बनाया गया। संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी विनोद कुमार व संगठन मंत्री राकेश कुमार को सौंपी गई।
संवाद सहयोगी, कांगड़ा : संयुक्त पटवार एवं कानूनगो महासंघ जिला कांगड़ा इकाई का चुनाव रविवार को तहसील परिसर कांगड़ा में हुआ। इस दौरान राजेश पटाकू को प्रधान चुना गया। महासचिव का जिम्मा संजीव कुमार को सौंपा गया व जिला नुमाइंदा निशांत कोटी को चुना गया। इसके अलाव वरिष्ठ उपप्रधान राकेश कुमार, कोषाध्यक्ष रुचिका कपूर और उपप्रधान राजेश कटोच, बलविदर पठानिया व अनिल शर्मा को बनाया गया। संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी विनोद कुमार व संगठन मंत्री राकेश कुमार को सौंपी गई। प्रेस सचिव का कार्यभार नरेश सोनी को सौंपा गया। गोपाल राही मुख्य सचेतक तथा विजय मिन्हास, गुरुमुख व विनोद दुग्गल को मुख्य सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी गई।