Move to Jagran APP

विवेकानंद अस्पताल में 15 दिसंबर से शुरू होगा ह्रदय रोग विभाग: शांता कुमार

स्वामी विवेकानंद अस्पताल में ह्दय रोग के मरीजाें को इलाज की सुविधा मिलेगी। एक लंबे इंतजार के बाद लोगों का इंतजार खत्‍म होगा। ट्रस्ट के अध्यक्ष शांता कुमार ने विवेकानंद अस्पताल के मुख्य प्रबंधक डा. बिमल दुबे के साथ सभी प्रकार की तैयारियों का जायजा लिया।

By Richa RanaEdited By: Published: Wed, 08 Dec 2021 04:24 PM (IST)Updated: Wed, 08 Dec 2021 04:24 PM (IST)
विवेकानंद अस्पताल में 15 दिसंबर से शुरू होगा ह्रदय रोग विभाग: शांता कुमार
स्वामी विवेकानंद अस्पताल में ह्दय रोग के मरीजाें को इलाज की सुविधा मिलेगी।

पालमपुर, संवाद सहयाेगी। स्वामी विवेकानंद अस्पताल में ह्दय रोग के मरीजाें को इलाज की सुविधा मिलेगी। एक लंबे इंतजार के बाद लोगों का इंतजार खत्‍म होगा। ट्रस्ट के अध्यक्ष शांता कुमार ने विवेकानंद अस्पताल के मुख्य प्रबंधक डा. बिमल दुबे के साथ सभी प्रकार की तैयारियों का जायजा लिया। विभाग के प्रमुख डा. देवेंद्र कुमार से शांता कुमार ने इस संबंध में विस्तृत बातचीत की।

loksabha election banner

सब प्रकार की तैयारियां जोरों पर है और 15 दिसंबर सुबह 11 बजे को हृदय रोग विभाग का उद्घाटन हो रहा है। शांता कुमार ने बताया कि लगभग छह करोड़ रुपये की मशीनें पहुंच चुकी हैं। संबंधित कंपनियों के लोग मशीने स्थापित करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस विभाग में इक्को कर्डियोग्राफी से लेकर ऐंजियोग्राफी, एंजियोजोप्लास्टी और पेसमेकर तक की व्यवस्था होगी। हृदय रोग संबंधी किसी भी प्रकार की आपात स्थिति के लिए प्रतिदिन 24 घंटे सेवाएं उपलब्ध होगी।

विभाग के अध्यक्ष डा. देवेंद्र कुमार को कई अस्पतालों में काम करने का अनुभव है। विभाग के लिए अन्य कर्मचारियों की भी नियुक्ति की जा चुकी है। हृदय रोग विभाग प्रारंभ होने के बाद विवेकानंद अस्पताल में सभी प्रकार की बीमारियों के इलाज की व्यवस्था हो जाएगी। शांता कुमार ने जनता से अपील की है कि 15 दिसंबर को 11 बजे सभी इस ऐतिहासिक अवसर पर दर्शन दें। शांता कुमार ने कहा कि विवेकानंद अस्पताल में ह्दय रोग विभाग के शुरू होना अस्पताल के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि यहां पर यह सुविधा प्रदान करने के लिए काफी समय से प्रयास भी किए जा रहे थे, और अब इसे लेकर सफलता भी मिली है। यहां पर यह सुविधा लोगों के कारगार भी सिद्ध हाेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.