विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जयराम ठाकुर ने फिर दिखाया बड़प्पन,सुखराम को दिल्ली ले जाने के लिए दिया सरकारी हेलीकाप्टर

By Richa RanaEdited By:
Published: Sat, 07 May 2022 09:55 AM (IST)

पूर्व केंद्रीय दूरसंचार मंत्री पंडित सुखराम की हालत स्थित बनी हुई है। स्वजन उन्हें थोड़ी देर बाद उपचार के लिए ...और पढ़ें

पूर्व केंद्रीय दूरसंचार मंत्री पंडित सुखराम के स्वजन उन्हें उपचार के लिए दिल्ली ले जा रहे हैं।
पूर्व केंद्रीय दूरसंचार मंत्री पंडित सुखराम के स्वजन उन्हें उपचार के लिए दिल्ली ले जा रहे हैं।

मंडी,जागरण संवाददाता। पूर्व केंद्रीय दूरसंचार मंत्री पंडित सुखराम की हालत स्थित बनी हुई है। स्वजन उन्हें थोड़ी देर बाद उपचार के लिए दिल्ली ले जा रहे हैं। उन्हें कांगणी हेलीपोर्ट से एयरलिफ्ट किया जाएगा। प्रशासन व चिकित्सकों ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जोनल अस्पताल मंडी पहुंच पंडित सुखराम का कुशलक्षेम जाना। उनका उपचार कर रहे चिकित्सकों व सदर हलके विधायक अनिल शर्मा से बातचीत की। जयराम ठाकुर ने अनिल शर्मा को आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार पंडित सुखरााम के इलाज में हरसंभव मदद करेगी। मुख्यमंत्री ने एक बार फिर बड़प्पन दिखाया है।

पंडित सुखराम को दिल्ली ले जाने के लिए सरकारी हेलीकाप्टर उपलब्ध करवाया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शनिवार सुबह इसी हेलीकाप्टर से शिमला से मंडी पहुंचे थे। उनका हेलीकाप्टर में कुल्लू जिला के बंजार जाने का कार्यक्रम था। पंडित सुखराम का हाल जानने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर के साथ गाड़ी में सड़क मार्ग से बंजार के लिए रवाना हुए। दूरसंचार क्रांति के मसीहा एवं राजनीति के चाणक्य माने जाने वाले पंडित सुखराम को ब्रेन स्ट्रोक की शिकायत होने पर शुक्रवार देर शाम जोनल अस्पताल मंडी में भर्ती करवाया गया था। वह कुछ दिन पहले मनाली गए हुए थे।

वीरवार को वहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। ब्रेन स्ट्रोक से उनके दिमाग में ब्लड क्लाटिंग हो गई है। वह बात करने की कोशिश कर रहे हैं,लेकिन बोल नहीं पा रहे हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के विकास में पंडित सुखराम का बहुत बड़ा योगदान रहा है। वह वरिष्ठ नेता हैं। स्वजनों ने दिल्ली ले जाने की इच्छा जताई है। सरकार ने इसके लिए मदद की है।