पंचरुखी के व्यक्ित का नगरोटा बगवां में संदिग्ध हालात में शव बरामद, हत्या की आशंका Kangra News
Dead Body Recovered Suspicious Circumstances नगरोटा बगवां के वार्ड-दो में पंचरुखी के व्यक्ित का संदिग्ध हालात में शव बरामद हुआ है।
By Rajesh SharmaEdited By: Published: Sun, 02 Aug 2020 11:41 AM (IST)Updated: Sun, 02 Aug 2020 11:41 AM (IST)
नगरोटा बगवां, जेएनएन। नगरोटा बगवां के वार्ड-दो में पंचरुखी के व्यक्ित का संदिग्ध हालात में शव बरामद हुआ है। 38 वर्षीय विक्रम निवासी चथमी पंचरुखी का शव संदिग्ध अवस्था में एक मकान के लेंटल से लटका मिला है। व्यक्ति टेंट हाउस का काम करता था। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। यह हत्या है या आत्महत्या है, इसकी पड़ताल में पुलिस जुट गई है। व्यक्ित पंचरुखी से नगरोटा बगवां क्यों आया था, इसकी पड़ताल की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें