सबके मतदान से मजबूत होगा पंचायती राज, बीडीओ सुलह ने की सबसे मतदान करने की अपील
लोकतंत्र के सबसे महत्वपूर्ण भाग पंचायती राज को सशक्त बनाने में जनसहयोग जरूरी है। जनता जिस प्रतिनिधि को अपना समर्थन देगी उसका गांव वैसा ही होगा। गांव से राज्य और राज्य से राष्ट्र निर्माण के बात संविधान निर्माताओं ने भी लिखी है।
भवारना, जेएनएन। लोकतंत्र के सबसे महत्वपूर्ण भाग पंचायती राज को सशक्त बनाने में जनसहयोग जरूरी है। जनता जिस प्रतिनिधि को अपना समर्थन देगी, उसका गांव वैसा ही होगा। गांव से राज्य और राज्य से राष्ट्र निर्माण के बात संविधान निर्माताओं ने भी लिखी है। इसलिए लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व पंचायती राज चुनावों में सभी का सहयोग आपेक्षित है।
विकास खंड सुलह अधिकारी सिकंदर सिंह ने सुलह के मतदाताओं से आग्रह किया है कि आगामी पंचायत चुनावों में जनता पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक मतदान करें तथा एक ईमानदार, कर्मठ प्रत्याशी का चयन करें।
विकास खंड सुलह की सभी पंचायतों से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को चनाव चिन्हों का आवंटन कर दिया गया है तथा चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूर्ण करने के लिए लगाए गए कर्मचारियों को आदेश जारी कर दिए गए हैं। चुनाव से जुड़े कर्मचारियों को 10 व 12 जनवरी को भेडू महादेव मंदिर प्रांगण में रिहर्सल करवाई जाएगी। मतदान के दिन ब्लॉक का हर 18 साल के अधिक आयु का व्यक्ति निष्पक्ष भाव से मतदान करे।