पंचायत चुनाव की तैयारी: परागपुर से छिना सबसे बड़ा ब्लॉक होने का ताज, देहरा हुआ समकक्ष, पढ़ें पूरा मामला
Panchayat Election जिला कागड़ा के परागपुर से सबसे बड़े ब्लॉक होने का ताज छिन गया है। अब जिला कांगड़ा से ही देहरा ब्लॉक भी परागपुर के समकक्ष खड़ा हो गया है। अब दोनों ही ब्लॉक में 79-79 पंचायतें हो गई हैं।
धर्मशाला, जेएनएन। जिला कागड़ा के परागपुर से सबसे बड़े ब्लॉक होने का ताज छिन गया है। अब जिला कांगड़ा से ही देहरा ब्लॉक भी परागपुर के समकक्ष खड़ा हो गया है। अब दोनों ही ब्लॉक में 79-79 पंचायतें हो गई हैं। पहले परागपुर में 75 पंचायतें थीं, जबकि देहरा ब्लॉक में 64 पंचायतें। हालांकि दोनों ही ब्लाॅक में नई पंचायतों का गठन हुआ है, लेकिन सबसे ज्यादा पंचायतें देहरा विकास खंड में बनी हैं। यहां 15 नई पंचायतों का गठन हुआ है, जबकि परागपुर में चार नई पंचायतें गठित हुई हैं।
जिला में 15 ब्लाक 814 पंचायतें
जिला कांगड़ा की बात की जाए तो 81 पंचायतें बनी हैं। इसके बाद अब कागड़ा में पंचायतों की संख्या 814 हो गई है। जिला में 15 विकास खंड कार्यालय हैं। इनमें बैजनाथ, लंबागांव, पंचरुखी, सुलह, भवारना, नगरोटा बगवां, कांगड़ा, रैत, नूरपुर, देहरा, परागपुर, नगरोटा सूरियां, फतेहपुर, इंदौरा व धर्मशाला शामिल हैं। हालांकि सभी जिलों में नई पंचायतें बनी हैं, लेकिन नई पंचायतों के गठन के बाद केवल देहरा ब्लाक ही पंचायतों के मामले में परागपुर ब्लाॅक की बराबरी कर पाया है।