कार्यकर्ताओं को स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जीत के टिप्स
palmapur mandal bjp meeting मंडल भाजपा की एक दिवसीय कार्यशाला स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स दिए।
पालमपुर, जेएनएन। भाजपा मंडल पालमपुर की एक दिवसीय कार्यशाला शुक्रवार को रोटरी भवन में मंडल अध्यक्ष संजीव सोनी की अध्यक्षता में हुई। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनावों में पार्टी प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने के नुस्खे नेताओं ने दिए। परमार ने भाजपा मंडल को प्रदेश से मिले कार्यक्रमों व संगठन के निर्देशों के पूरा करने की बात कही। पार्टी प्रचार के लिए अपने बूथों में जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हर योजना से लोगों को अवगत करवाएं। उन्होंने पार्टी के प्रमुख छह कार्यक्रमों को तय समय पर पूरा करने की निर्देश दिए।
इस कार्यशाला में जिला अध्यक्ष विनय शर्मा और विस प्रत्याशी एवं प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष इंदू गोस्वामी ने कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स दिए। कार्यक्रम में पूर्व विधायक दुलो राम, घनश्याम शर्मा, सुरेंद्र ठाकुर, विजय भट्ट, बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक, बीएलए, ग्राम केंद्र प्रभारी, मंडल कार्यकारिणी सहित मोर्चो व प्रकोष्ठों के पदाधिकारी मौजूद रहे।