Move to Jagran APP

पंचायत सहित नगर निगम चुनाव की तैयारी में जुटा पालमपुर प्रशासन, 21 नवंबर तक होगी वार्ड बंदी, पढ़ें खबर

Palampur Nagar Nigam पालमपुर प्रशासन ने नगर निगम के साथ पंचायत चुनाव करवाने के लिए ताकत झोंक दी है। वार्ड बंदी को लेकर लोगों की अापत्तियों पर उपायुक्त 15 नवंबर को फैसला देंगे। 21 नवंबर तक वार्डबंदी अौर 25 नवंबर तक वार्डों का अारक्षण हो सकेगा।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Wed, 11 Nov 2020 10:04 AM (IST)Updated: Wed, 11 Nov 2020 10:04 AM (IST)
पंचायत सहित नगर निगम चुनाव की तैयारी में जुटा पालमपुर प्रशासन, 21 नवंबर तक होगी वार्ड बंदी, पढ़ें खबर
पालमपुर प्रशासन ने नगर निगम के साथ पंचायत चुनाव करवाने के लिए ताकत झोंक दी है।

पालमपुर, जेएनएन। पालमपुर प्रशासन ने नगर निगम के साथ पंचायत चुनाव करवाने के लिए ताकत झोंक दी है। वार्ड बंदी को लेकर लोगों की अापत्तियों पर उपायुक्त 15 नवंबर को फैसला देंगे। 21 नवंबर तक वार्डबंदी अौर 25 नवंबर तक वार्डों का अारक्षण हो सकेगा। नगर परिषद पालमपुर काे नगर निगम का दर्जा मिलते ही प्रशासन ने कसरत शुरू कर दी है। प्रशासन अागामी पंचायत चुनाव के साथ ही नगर निगम के चुनाव की तैयारी कर रही है। भले ही सरकार ने नई बनीं नगर निगम के चुनाव काे लेकर स्थिति स्पषट नहीं की है। लेकिन इसके

loksabha election banner

बावजूद पालमपुर प्रशासन नगर निगम के चुनाव करवाने के लिए तैयार हाे रहा है।

राज्यपाल की अधिसूचना जारी हाेने के साथ ही नगर निगम पालमपुर में अायुक्त की नियुक्ति हाे चुकी है। कृषि विवि के रजिस्ट्रार हिमाचल प्रशासनिक अधिकारी पंकज शर्मा काे नगर निगम का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। उन्हाेंने अपना कार्यभार संभालने के बाद वार्डाें की हदबंदी का कार्य अारंभ कर दिया है। नगर निगम गठन के बाद विभिन्न पंचायताें की अापत्तियाें काे जिला उपायुक्त कांगड़ा काे प्रेषित करने के साथ ही हदबंदी की मुहिम तेज कर दी है।

15 वार्डों की हदबंदी का कार्य अंतिम चरण में

नगर निगम पालमपुर में बने सभी 15 वार्डाें की हदबंदी का कार्य अंतिम चरण में है। 15 नवंबर तक जिला उपायुक्त सभी अापत्तियाें अाैर सुझाव पर सुनवाई करने के बाद 21 नवंबर तक जनता से सुझाव मांगे जाएंगे। इसके बाद 21 नंवबर काे अंतिम फैसला हाेगा। इसके साथ ही 25 नवंबर तक सभी वार्डाें की हदबंदी के बाद चुनाव अारक्षण की प्रक्रिया मुक्कमल की जाएगी, जबकि मतदाता सूचियाें काे भी अंतिम रूप दिया जाना अारंभ हाे गया है।

नगर निगम में ये 15 वार्ड रहेंगे

नगर निगम पालमपुर में नगर परिषद क्षेत्र के साताें वार्ड काे मिलाकर दाे वार्ड बनाए गए हैं, जबकि कुल 15 वार्ड नगर निगम में शामिल किए गए हैं। इनमें अपर पालमपुर, पालमपुर खास, बंदला, सुग्घर, अाईमा, खिलड़ू, चाैकी, खलेट, घुग्घर टांडा, विंद्रावन, मारंडा, राजपुर, कृषि विवि क्षेत्र, बनूरी व हाेल्टा काे नगर निगम पालमपुर का वार्ड बनाया गया है। नगर निगम अायुक्त पंकज शर्मा ने बताया कि नगर निगम के गठन से संबंधित सभी तैयारियाें काे अंतिम रूप दिया जा रहा है। 21 तक वार्डाें की हदबंदी अाैर 25 नवंबर काे अारक्षण सूची काे अंतिम रूप दिया जाएगा। उन्हाेंने बताया इसके साथ ही नगर निगम में स्टाफ मुहैया करवाने के लिए सरकार काे प्रस्ताव तैयार कर भेज दिया गया है। स्टाफ की तैनाती के तुरंत बाद नगर निगम पालमपुर अपने स्तर पर कार्य अारंभ कर देगी। उन्हाेंने बताया अागामी पंचायत व नगर संकाय चुनाव के दृष्टिगत भी प्रशासन की तैयारियाें काे अंतिम रूप दिया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.