चित्रकला स्पर्धा में कशिश अव्वल
उपमंडल फतेहपुर की शहीद अशोक कुमार गैस एजेंसी फतेहपुर ने लिट्ल एंजल्स मॉडल हाई स्कूल में पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संघ पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में पेट्रोलियम उत्पादों के सरंक्षण के
संवाद सूत्र, फतेहपुर : शहीद अशोक कुमार गैस एजेंसी फतेहपुर ने लिटल एंजल्स मॉडल हाई स्कूल लोहारा में पेट्रोलियम उत्पादों के संरक्षण के लिए चित्रकला प्रतियोगिता करवाई। एजेंसी प्रबंधक विश्व कुमार ने एजेंसी मालिक शहीद अशोक कुमार की माता शांति देवी से अव्वल बच्चों को सम्मानित करवाया। आठवीं कक्षा में कशिश पठानिया प्रथम, दीक्षा धीमान द्वितीय व आयुष ने तृतीय स्थान हासिल किया। नौवीं में सृजल, विवेक मिन्हास, रिया रानी तथ दसवीं में मुनीष, शाहीन व स्मृति अव्वल रहे। एजेंसी प्रबंधक विश्व कुमार ने बताया लोगों को प्राकृतिक संसाधनों का सही उपयोग करना बताना उद्देश्य है। प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों के माता-पिता में जागरूकता फैलाना है। इस मौके पर अजय जंबाल, इंदू जंबाल, नैना शर्मा, सुगंधि सोनी, मीनू शर्मा, ज्योति शर्मा, प्रेम लता, जीवन लता, प्रियंका ठाकुर, तिलक कुमार, दीपक कुमार, गोलडी सहित अन्य मौजूद रहे।