Move to Jagran APP

Independence Day 2022 : कांगड़ा किला में पद्मश्री करतार सिंह सौंखले ने किया ध्वजारोहण, भारतीय पुरातत्व संरक्षण विभाग ने किया सम्मानित

Independence Day 2022 आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में कांगड़ा के ऐतिहासिक दुर्ग में भारतीय पुरातत्व संरक्षण शिमला मंडल की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। इस उपलक्ष में पद्मश्री करतार सिंह सौंखले मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

By Virender KumarEdited By: Published: Mon, 15 Aug 2022 05:29 PM (IST)Updated: Mon, 15 Aug 2022 05:29 PM (IST)
Independence Day 2022 : कांगड़ा किला में पद्मश्री करतार सिंह सौंखले ने किया ध्वजारोहण, भारतीय पुरातत्व संरक्षण विभाग ने किया सम्मानित
Independence Day 2022 : पद्मश्री करतार सिंह सौंखले को भारतीय पुरातत्व संरक्षण ने सम्मानित किया। जागरण

कांगड़ा, जागरण संवाद केंद्र। Independence Day 2022, आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में कांगड़ा के ऐतिहासिक दुर्ग में भारतीय पुरातत्व संरक्षण, शिमला मंडल की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। इस उपलक्ष में पद्मश्री करतार सिंह सौंखले मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

loksabha election banner

राष्ट्रगान के उपरांत करतार सिंह सौंखले की ओर से कांगड़ा के ऐतिहासिक दुर्ग में 15 मीटर ऊंचे राष्ट्रध्वज का उद्घाटन किया गया। एमवीएम स्कूल की छात्रा अंशिका व राशि ने श्रीमद्भागवत गीता के श्लोक उच्चारण किए। इसके बाद भारतीय पुरातत्व संरक्षण के अधीक्षण पुरातत्वविद् की ओर से मुख्य अतिथि का अभिवादन किया गया और उन्हें हिमाचली टोपी और शाल से सम्मानित किया गया।

साथ ही अधीक्षण पुरातत्वविद् ने समूचे हिमाचल प्रदेश में चल रहे आजादी के अमृत महोत्सव का ब्योरा पेश किया और सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। मुख्य अतिथि ने स्कूली छात्रों का प्रोत्साहन बढ़ाया और आजादी का महत्व बताया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.