कलोहा में बंदर के हमले में महिला घायल
कलोहा पंचायत में पंचायत प्रधान बलजीत सिंह उ़र्फ बंटू की पत्नी कुसुम देवी(42 पर बंदरों द्वारा हमला कर उसे घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे कुसुम देवी किसी घरेलू कार्य के लिए घर के लेंटल पर गई थी कि तभी उस पर बंदरों ने धावा बोल दिया। बंदरों के इस हमले से उसकी दाईं टांग पर गहरा घाव ब
संवाद सहयोगी, देहरा : कलोहा पंचायत में बंदर के हमले में एक महिला घायल हो गई। पंचायत प्रधान बलजीत सिंह की 42 वर्षीय पत्नी कुसुम देवी मंगलवार दोपहर बाद करीब तीन बजे घर की छत पर चढ़ी थी कि उस पर बंदरों ने हमला कर दिया। हमले में उसकी दाई टांग पर चोट आइ है। उसे गरली स्थित स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए ले जाया गया। लोगों ने बंदरों से निजात दिलाने की प्रशासन से मांग की है। उधर, डिप्टी रेंजर अजय ठाकुर ने कहा बंदरों को पकड़ने के लिए शीघ्र पिंजरे लगा दिए जाएंगे।