जवाली में 52 वर्षीय व्यक्ित ने की आत्महत्या
पुलिस थाना जवाली के अंतर्गत जवाली वार्ड नंबर 3 में सोमवार को एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान जसवंत सिंह (52) निवासी नगर पंचायत जवाली वार्ड नंबर 3 लब के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सोमवार रात्रि को जसवंत सिंह ने आत्महत्या कर ली।
जवाली, जेएनएन। पुलिस थाना जवाली के अंतर्गत जवाली वार्ड नंबर 3 में सोमवार को एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान जसवंत सिंह (52) निवासी नगर पंचायत जवाली वार्ड नंबर 3 लब के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सोमवार रात्रि को जसवंत सिंह ने आत्महत्या कर ली। जिसकी सूचना आज सुबह करीबन साढ़े 8 बजे जवाली थाना में दी गई। जवाली पुलिस सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची तथा शव को कब्जे में ले लिया। मृतक पेट्रोल पंप पर सेल्समैन के तौर पर काम करता था जोकि गत 5 सालों से मानसिक तौर पर परेशान रहता था व अपना दिमागी इलाज भी करवा रहा था। मृतक की बेटी का विवाह नवंबर माह में था और मृतक अपने कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण भी परेशानी में ही रहता था।
एसएचओ जवाली प्रशांत सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह पाया गया कि दिमागी व आर्थिक परेशानियों के कारण मृतक ने सोमवार रात को अपने ही घर में फंदा लगा लिया।