संतोषगढ़-टाहलीवाल मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर में एक घायल
जिला के संतोषगढ़ नगर से टाहलीवाल को जाने वाले मार्ग पर एक मैरिज पैलिस के पास दो बाइकों की टक्कर हो गई। इसके बाद एक बाइक चालक मौके से फरार हो गया व एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
ऊना, जागरण संवाददाता। जिला के संतोषगढ़ नगर से टाहलीवाल को जाने वाले मार्ग पर एक मैरिज पैलिस के पास दो बाइकों की टक्कर हो गई। इसके बाद एक बाइक चालक मौके से फरार हो गया व एक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए पहले सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) संतोषगढ़ व बाद में ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में रेफर किया गया। यहां पर घायल का उपचार जारी है।
घायल की पहचान राज कुमार पुत्र राम निवास, निवासी वौडा तहसील गढशंकर, जिला होशियारपुर, पंजाब के रूप में हुई है। इसकी पुष्टि एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने की। उन्होंने कहा कि फरार बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
संतोषगढ़-टाहलीवाल मार्ग पर बुधवार को संजीव कुमार व राज कुमार बाइक सवार होकर संतोषगढ़ से टाहलीवाल की तरफ आ रहे थे कि रास्ते में बट्टकलां के संपर्क मार्ग से अचानक ही एक बाइक चालक मुख्य सड़क पर आया और उन्हें टक्कर मार दी। इसके बाद संपर्क मार्ग से निकला बाइक चालक मौके से फरार हो गया। हालांकि इस टक्कर में राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं सूचना मिलते ही टाहलीवाल पुलिस चौकी के हेड कांस्टेबल धर्मपाल दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने फरार बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी है।
अवैध खनन करने पर 25 हजार जुर्माना
बीबीएन में खनन माफिया बेखौफ होकर भूमि का सीना छलनी कर रहा है। बुधवार को बद्दी पुलिस ने अलग अलग स्थानों पर अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये जुर्माना वसूला। डीएसपी नवदीप ङ्क्षसह ने बताया कि पुलिस ने सरसा नदी के पास एक टिप्पर, अन्दरोला में एक ट्रैक्टर व बरोटीवाला में टिप्पर व जेसीबी मशीन का चालान किया। हालांकि टिप्पर व जेसीबी मशीन के मालिक ने अब तक चालान का भुगतान नहीं किया गया हैै।