आज भूख हड़ताल पर बैठेंगे स्वाभिमान पार्टी के कार्यकर्ता
लॉकडाउन में गरीब मजदूरों किसानों एवं मध्यम वर्ग की रोजी-रोटी समस्याओं व उनकी अनदेखी सहित भ्रष्टाचार के विरोध में स्वाभिमान पार्टी के कार्यकर्ता 23 मई को सुबह
संवाद सहयोगी, पालमपुर : लॉकडाउन में गरीब मजदूरों, किसानों व मध्यम वर्ग की समस्याओं व उनकी अनदेखी सहित भ्रष्टाचार के विरोध में स्वाभिमान पार्टी के कार्यकर्ता 23 मई को सुबह आठ बजे से शाम सात बजे तक अपने-अपने निवास पर भूख हड़ताल करेंगे। प्रदेश मंत्री डॉ. स्वरूप सिंह राणा ने कहा कि दो महीनों से लोग घरों में बंद हैं, जिसके कारण रोज कमाकर खाने वाले निर्धन वर्ग असहाय है। इसी के चलते स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक स्वामी राम मोहन दास पंजगाई बिलासपुर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलदेव राज सूद पपरोला, राष्ट्रीय महिला मंत्री शकुंतला जस्सल व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. केएल शर्मा शिमला, प्रदेश महामंत्री नरेंद्र शर्मा पांवटा में भूख हड़ताल पर बैठेंगे।