वेलेंटाइन डे पर पर्यटकों के लिए विशेष ऑफर
offer on valentine day, वेलेंटाइन डे को लेकर हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने होटलों में विशेष ऑफर दिया है।
By Rajesh SharmaEdited By: Published: Tue, 12 Feb 2019 04:05 PM (IST)Updated: Tue, 12 Feb 2019 04:43 PM (IST)
जेएनएन, धर्मशाला। वेलेंटाइन डे को लेकर हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने होटलों में विशेष ऑफर दिया है। इस बार 13 व 14 फरवरी को दो लगातार रात रहने वाले पर्यटकों को एक रात की नि:शुल्क छूट होटलों में रहेगी। यही नहीं 14 फरवरी यानि वेलेंटाइन डे पर भोजन में भी 20 फीसद की छूट का प्रावधान रखा गया है।
ये सुविधा केवल धर्मशाला में पर्यटन विकास निगम के होटलों में ही नहीं, बल्कि प्रदेशभर में जहां भी निगम के होटल हैं उनमें उपरोक्त छूट का लाभ पर्यटक उठा पाएंगे। स्मार्ट सिटी धर्मशाला में निगम के पांच होटल हैं, जबकि पालमपुर में आठ और डलहोजी व चंबा में नौ होटल हैं। इन होटलों वेलेंटाइन डे पर उपरोक्त सुविधा का लाभ पर्यटकों को मिलेगा। पर्यटन विकास निगम के एजीएम अश्वनी सोनी के मुताबिक उपरोक्त ऑफर का प्रावधान निगम के होटलों में किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें