पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करने के लिए बनाई रणनीति
संवाद सहयोगी, नूरपुर : प्रदेश न्यू पेंशन स्कीम (एनपीएस) कर्मचारी महासंघ की नूरपुर खंड इकाइ
संवाद सहयोगी, नूरपुर : प्रदेश न्यू पेंशन स्कीम (एनपीएस) कर्मचारी महासंघ की नूरपुर खंड इकाई ने रविवार को बैठक आयोजित की। इसकी अध्यक्षता महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. संजीव गुलेरिया ने की। इस दौरान जिला इकाई के अध्यक्ष राजेंद्र मिन्हास भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान पुरानी पेंशन योजना बहाल करने के लिए रणनीति बनाई गई। डॉ. गुलेरिया ने कहा कि महासंघ पुरानी पेंशन को बहाल करने को लेकर काफी समय से संघर्ष कर रहा है, लेकिन अभी तक समाधान नहीं निकाला गया, अब उन्हें प्रदेश में भावी सरकार से आस जगी है। संघ के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि नई पेंशन स्कीम कर्मचारियों के साथ धोखा है, इस संदर्भ में अब कर्मचारी जागरूक हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रही सरकारों का तर्कहै कि राज्य की माली हालत ठीक नहीं है। प्रदेश पर लगभग 45 हजार करोड़ का कर्ज है। संघ का आरोप है कि प्रदेश पर जो कर्ज है वह समय-समय पर रही सरकारों की नीतियों की वजह से है, कर्मचारियों का इससे कोई लेना देना नहीं है। कर्मचारियों का एक ही मुद्दा है कि पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल किया जाए, लेकिन इस मांग पर सरकार द्वारा गौर तक नहीं किया गया। महासंघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र मिन्हास ने कहा कि आने वाली प्रदेश सरकार को पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करने लिए उचित कदम उठाना चाहिए। कर्मचारी पूरा जीवन सरकार की सेवा में लगा देता है। एनपीएस के कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें हजार से 15सौ की पेंशन मिलती है, जोकि उनसे भद्दा मजाक है। इतनी राशि से घर चलाना मुश्किल है। ऐसे में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को रोजगार की तलाश करनी पड़ रही है। अब कर्मचारियों को भावी सरकार से उम्मीद है। इस मौके पर नूरपुर ब्लॉक अध्यक्ष अजय प्रजापति, कोषाध्यक्ष डॉ. अनुप महाजन, मुख्य सलाहकार हैप्पी, ब्लॉक वरिष्ठ प्रधान संजीव, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य रवि मन्हास, हितेश, मंगल, लक्की रैणा, गुरुदेव, राकेश मेहरा, पूर्ण ठाकुर, अश्रि्वनी, विक्की, अजय पुननी, अमरजीत, शिक्षा विभाग, लोक निर्माण विभाग, पशुपालन विभाग, जनस्वास्थ्य विभाग से कर्मचारी भी उपस्थित रहे।