गगल एयरपोर्ट पर होंगी नियमित पांच उड़ानें, स्पाइस जेट की नई विमान सेवा 31 मार्च से
Five flight from gagal airport स्पाइसजेट गगल-जयपुर तथा गगल-दिल्ली के बीच 31 मार्च से नई विमान सेवा शुरू करेगा। अब रोजाना पांच नियमित उड़ानें होंगी।
By Rajesh SharmaEdited By: Published: Fri, 22 Mar 2019 12:51 PM (IST)Updated: Fri, 22 Mar 2019 05:35 PM (IST)
गगल, जेएनएन। स्पाइसजेट गगल-जयपुर तथा गगल-दिल्ली के बीच 31 मार्च से नई विमान सेवा शुरू करेगा। स्पाइसजेट कंपनी के गगल एयरपोर्ट प्रभारी जितेंद्र सिंह ने नई समय सारणी जारी कर दी है। विमान रोजाना सुबह 6 बजकर 5 मिनट पर जयपुर से उड़ान भरा करेगा तथा 7.35 बजे गगल एयरपोर्ट पहुंचेगा।
7.55 पर गगल से दिल्ली के लिए विमान रवाना होगा, 9.10 बजे दिल्ली पहुंचेगा। उन्होंने बताया 31 मार्च को स्पाइस जेट कंपनी दिल्ली से गगल के बीच अपनी सायंकालीन सेवाएं भी शुरू करेगी। रोज ढाई बजे यह विमान दिल्ली से गगल के लिए उड़ान भरेगा तथा 3 बजकर 50 मिनट पर यह दिल्ली से गगल एयरपोर्ट पहुंचा करेगा। 4 बजकर 10 मिनट पर वापसी में दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। उधर गगल एयरपोर्ट के निदेशक किशोर कुमार शर्मा ने बताया कि इन दो नई विमान सेवाओं के शुरू होने के बाद गगल एयरपोर्ट पर नियमित विमानों की संख्या तीन से बढ़कर पांच हो जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें