Move to Jagran APP

अंतरराष्ट्रीय स्तर के कोर्ट कोसों दूर

???? ?????, ??????? ?????????? ?? ??????? ??? ????????????? ???????? ?? ???? ?? ??? ?????? ?????? ??? ???? ??? ??? ????????????? ???? ?? ???????? ?????? ??? ?????? ?? ??? ???? ?????? ????? ???????? ? ?????????? ?? ?????? ?? ??? ?? ??? ?? ?????? ?????? ?? ??????? ???? ???? ??? ???? ?????? ?????????? ??? ?? ????? ? ????? ?? ?? ?? ?????? ?????? ?? ???? ??????? ??? ????????? ?? ?????? ????? ?? ??????? ?????? ?????? ?? ???? ??? ???? ? ?????? ???? ?? 48 ????? ?? ?????????? ? ?????????? ?? ?????? ??? 750 ?? ???? ??????? ???? ?? ?????? ???? ????? ????, ???? ???? ? ?????????? ????? ?? ??? ??????? ???? ?????? ?? ??? ???? ?????? ?? ?? ???? ??, ????? ??? ?? ???? ?? ?????????? ?? ????? ? ?????? ??????? ?? ????? ???? ?? ??? ??? ??? ??? ???? ?? ?????????? ??????? ?? ??? ???? ??

By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Nov 2018 09:00 AM (IST)Updated: Thu, 15 Nov 2018 09:00 AM (IST)
अंतरराष्ट्रीय स्तर के कोर्ट कोसों दूर
अंतरराष्ट्रीय स्तर के कोर्ट कोसों दूर

जागरण संवाददाता, कांगड़ा :

prime article banner

प्रदेश के बास्केटबॉल खिलाड़ियों में प्रतिभा भरपूर है, इंतजार है तो बस उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं देने का। प्रदेश बास्केटबॉल संघ की बदौलत कांगड़ा को राष्ट्रीय सब-जूनियर नेशनल की मेजबानी मिली है। लड़कों व लड़कियों के वर्ग की 48 टीमों के अधिकारियों व खिलाड़ियों को मिलाकर 750 से अधिक खिलाड़ी यहां पहुंचे हैं।

यहां तीन बास्केटबॉल कोर्ट बनाए गए हैं, लेकिन सभी सीमेंट व कंकरीट के हैं। अंतरराष्ट्रीय मानक व मापदंड के मुताबिक बास्केटबॉल इनडोर में लकड़ी का फर्श होता है, जबकि यहां खिलाड़ियों को कंकरीट व सीमेंट के कोर्ट उपलब्ध करवाए गए हैं। इन पर खिलाड़ियों को चोट लग सकती है।

भारतीय बास्केटबॉल संघ के उपाध्यक्ष व चयन कमेटी के अध्यक्ष एवं प्रदेश बास्केटबॉल संघ के महासचिव अजय सूद ने बताया कि हिमाचल में अभी तक अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं नहीं हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यहां इनडोर स्टेडियम की घोषणा की है। चंडीगढ़, पंजाब, तमिलनाडु, हरियाणा व दिल्ली के पास लकड़ी के कोर्ट हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इनडोर वुडन फ्लोर पर ही मैच होते हैं। सरकार को चाहिए कि स्कूलों में जो ट्रेंड कोच हैं उनसे वही काम लें जो उनका है। अगर कोच अन्य कार्यों में उलझे रहेंगे तो खिलाड़ियों को वक्त नहीं दे सकेंगे।

----------------

बेंगलुरु में जल्द बनेगी पहली अंडर-16 अकादमी

भारतीय बास्केटबॉल संघ जल्द ही बेंगलुरु में पहली अंडर-16 अकादमी शुरू करने जा रहा है, जिसमें 48 लड़के व 48 लड़कियां होंगी। इनके स्कूल का खर्च, किट व अन्य खर्च संघ ही उठाएगा। इसके अलावा खेलो इंडिया साइन के साथ भी एमओयू हुआ है। इससे नए खिलाड़ी भी मिलेंगे और खिलाड़ियों को काफी कुछ सीखने को मिलेगा।

-अजय सूद, अध्यक्ष चयन कमेटी एवं उपाध्यक्ष भारतीय बास्केटबॉल संघ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.