Move to Jagran APP

कांग्रेस संगठन की अढ़ाई साल की मेहनत लाएगी रंग : दीपक शर्मा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के नेतृत्व में पिछले दो साल नौ महीनों में जिस तरह से कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ संघर्ष किया है और सड़कों पर आ कर सरकार की जनविरोधी नीतियों को बेनकाब किया है।

By Richa RanaEdited By: Published: Wed, 27 Oct 2021 04:00 PM (IST)Updated: Wed, 27 Oct 2021 05:03 PM (IST)
कांग्रेस संगठन की अढ़ाई साल की मेहनत लाएगी रंग : दीपक शर्मा
कांग्रेस की बढ़त दिखाई दे रही है यह कार्यकर्ताओं की दो साल नौ महीनों की मेहनत का ही परिणाम है।

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के नेतृत्व में पिछले दो साल नौ महीनों में जिस तरह से कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ संघर्ष किया है और सड़कों पर आ कर सरकार की जनविरोधी नीतियों को बेनकाब किया है। उसी का परिणाम है कि चारों उपचुनावों में कांग्रेस सत्तारूढ़ भाजपा से आगे दिखाई दे रही है।

loksabha election banner

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता दीपक शर्मा ने बुधवार को धर्मशाला में पत्रकार वार्ता में दौरान कहा कि अगर कांग्रेस की बढ़त दिखाई दे रही है तो यह सब कार्यकर्ताओं की पिछले दो साल नौ महीनों की मेहनत का ही परिणाम है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इन वर्षों में भाजपा को घेरने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। सरकार की नाकामियां और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ वातावरण का निर्माण किया। यह इसी संघर्ष का प्रतिफल है कि कांग्रेस चारों उपचुनावों में जीत दर्ज करने जा रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं की एकजुटता से भाजपा बैकफुट पर है। सभी वरिष्ठ नेता एकजुट होकर भाजपा को बेनकाब करने में डटे हैं।कार्यकर्ताओं की निष्ठा, जोश और सक्रियता से साफ नजर आता है कि कांग्रेस पार्टी विजय पथ पर अग्रसर हो चुकी है। कांग्रेस पार्टी की एकजुटता से घबरा कर सत्तारूढ़ भाजपा अनैतिक और अवैध तरीके इस्तेमाल करके चुनाव जीतने की हरकतों ओर उतर आई है। कर्मचारियों को डराया धमकाया जा रहा है। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता मोर्चा संभाल हुए है और मतदान तक पूर्ण सजग है लेकिन प्रशासनिक एवम चुनाव आयोग के सहारे भाजपा जीत प्राप्त करना चाहती है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा के इन मनसूबों को पूरा नहीं होने देगा।जहां कहीं भी भाजपा अवैध चुनावी तरीके अपनाएगी उसका ज़बरदस्त ढंग से विरोध किया जाएगा और जनता के बीच बेनकाब किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.