Move to Jagran APP

जल्द रिलीज होगा नितिन का 'इश्क', कपिल शर्मा शो का यह कामेडियन भी दिखेगा मुख्य किरदार में

Nitin Tiwari Song Ishq जोगेंद्रनगर के नितिन तिवारी के इश्क सांग की शूटिंग हिमाचल प्रदेश की हरी भरी वादियों के बीच पूरी हो चुकी है। वीडियो रिलीज होने का जोगेंद्रनगरवासी इंतजार कर रहे हैं। बालीवुड की बड़ी स्क्रीन पर अपना हुनर दिखा रहे इस युवा पर प्रदेश को नाज है।

By Virender KumarEdited By: Published: Sun, 16 Jan 2022 09:08 PM (IST)Updated: Sun, 16 Jan 2022 09:08 PM (IST)
जल्द रिलीज होगा नितिन का 'इश्क', कपिल शर्मा शो का यह कामेडियन भी दिखेगा मुख्य किरदार में
जल्द रिलीज होगा नितिन का 'इश्क' सांग। सौजन्‍य : नितिन

जोगेंद्रनगर, राजेश शर्मा।

loksabha election banner

Nitin Tiwari Song Ishq, जोगेंद्रनगर के नितिन तिवारी के 'इश्क' सांग की शूटिंग हिमाचल प्रदेश की हरी भरी वादियों के बीच पूरी हो चुकी है। वीडियो रिलीज होने का जोगेंद्रनगरवासी इंतजार कर रहे हैं।

बालीवुड की बड़ी स्क्रीन पर अपना हुनर दिखा रहे इस युवा पर प्रदेश को नाज है। महादेव स्टूडियो के बैनर तले नितिन तिवारी का गाना 'इश्क' की शूटिंग प्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थलों में पूरी हुई है। इनमें पर्यटन नगरी मनाली और बरोट वैली की बर्फबारी से लकदक पहाडिय़ां भी देखने को मिलेंगी। प्रदेश के इस युवा के वीडियो सांग में विश्व प्रसिद्ध द कपिल शो के कामेडियन कृष्णा अभिषेक मुख्य किरदार में नजर आएंगे, जिसका इंतजार न केवल मंडीवासियों को बल्कि प्रदेश भर के लोगों को है। नितिन तिवारी जल्द ही बालीवुड की कई फिल्मों में नजर आएंगे।

नितिन तिवारी बताते हैं कि, इस वीडियो गाने में यूजर के साथ एक्ट्रेस प्रियंका सारस्वत फेमिना मिस इंडिया 2019 की रनरअप मुख्य किरदार की भूमिका में दिखेंगरी। गाने का स्क्रीन प्ले ओजस निराला ने बनाया है। बालीवुड की दुनिया में यह उनका दूसरा गाना है। इससे पहले 2020 में उनका 'काश' जो कि एक कवर सांग रिलीज हुआ था उसे प्रदेश और देशवासियों ने खूब पसंद किया था। उन्होंने बताया कि इश्क गाने के बोल अदिति शर्मा ने लिखे हैं। म्यूजिक अरेंजमेंट दीपक शर्मा और जैकब ने किया है और इस गाने कि धुन उन्होंने खुद बनाई है। यह गाना उनके लिए इसलिए खास है क्यूंकि यह उनकी खुद की म्यूजिक कंपोजीशन है और गाने के बोल बहुत खूबसूरत हैं। यह गाना उम्रदराज लोगों के साथ आज की युवा पीढ़ी को बहुत पसंद आएगा।

निजी कंपनी में हैं एचआर मैनेजर

जोगेंद्रनगर के नितिन तिवारी पेशे से एक निजी कंपनी में एचआर मैनेजर हैं। संगीत में उनकी रुचि बचपन से रही है। स्कूल और कालेज के दौरान वह रंगारंग कार्यक्रमों और यूथ फेस्टिवल्स में भाग लेते रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.