Move to Jagran APP

शांता को जिताने के लिए मेहनत करने की बात कह गए गडकरी

BJP panna pramukh sammelan नितिन गडकरी बोले शांता कुमार को जिताने के लिए कार्यकर्ता और अधिक काम करें।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Sun, 24 Feb 2019 04:09 PM (IST)Updated: Sun, 24 Feb 2019 04:10 PM (IST)
शांता को जिताने के लिए मेहनत करने की बात कह गए गडकरी
शांता को जिताने के लिए मेहनत करने की बात कह गए गडकरी

धर्मशाला, जेएनएन। जिला कांगड़ा के शाहपुर हलके में पन्ना प्रमुख सम्मेलन में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा हमारी पार्टी कार्यकर्ता की पार्टी है, मां और बेटे की पार्टी नहीं है। जिन भी सड़कों की आधारशिला रखी है, उनका कार्य 2020 तक पूरा हो जाएगा। परिवहन मंत्रालय हिमाचल सरकार को देगा 40 हजार करोड़ रुपये देगा। प्रदेश सरकार तकनीकी डीपीआर बनाकर भेजे। प्रदेश की विभिन्न झीलों में पानी में उतरने वाले जहाज चलाए जाएंगे।

loksabha election banner

गडकरी बोले शांता कुमार को जिताने के लिए कार्यकर्ता और अधिक काम करें। गडकरी के इन बोल से कई टिकट के तलबगारों की धुकधुकी बढ़ गई है। हालांकि शांता कुमार चुनाव न लड़ने की बात करते आए हैं। लेकिन पन्‍ना प्रमुख के सम्‍मेलन में शांता के लिए वोट मांगने की अपील इस ओर इशारा कर रही है कि अगले भाजपा प्रत्‍याशी शांता ही हो सकते हैं।

हिमाचल में रेललाइन बनाना मुश्किल है, लेकिन यहां अन्‍य विकल्‍प तलाशे जा रहे हैं। सांसद शांता कुमार को तब से जानता हूं, जब वह हिमाचल के मुख्‍यमंत्री थे। भाजपा देश के लोकतंत्र को बचाने का काम करती है, कभी समुदाय विशेष पर राजनीति नहीं करती। अंत्‍योदय मिशन तब पूरा होगा, जब गरीब का पेट भरेगा। गडकरी ने रैली के बाद गगल में मंडी-पठानकोट फोरलेन कार्य का शिलान्‍यास किया।

सवा दो घंटे देरी से पहुंचे गडकरी

गडकरी का सुबह 11.30 बजे कांगड़ा हवाई अड्डे पर पहुंचने का कार्यक्रम था। लेकिन वह तय समय पर नहीं पहुंच पाए हैं। नितिन गडकरी करीब पौने दो बजे गगल हवाई अडडे पर पहुंचे। गडकरी ने रैली को संबोधित करने से पहले गगल में मंडी-पठानकोट फोरलेन व अन्‍य परियोजनाओं का शिलान्यास करना था। लेकिन देरी के कारण वह सीधे चंबी मैदान पहुंच गए हैं।

कांगड़ा में भाजपा प्रत्‍याशी की हो दो लाख से ज्‍यादा लीड : शांता

शांता कुमार ने कहा नितिन गडकरी को सड़क क्रांति दूत के नाम पर याद किया जाएगा। प्रदेश में फैला एनएच का जाल गडकरी की ही देन है। इस बार प्रदेश व देश में भाजपा की सरकार इसलिए कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में पार्टी प्रत्‍याशी को दो लाख से ज्‍यादा वोटों की लीड हो।

दो महीने संगठन के लिए चार साल होंगे आपके विकास के लिए : जयराम

मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा पन्‍ना प्रमुख सम्‍मेलन की शुरुआत हिमाचल से हुई। देश को विश्‍व में पहचान दिलाने में मोदी सफल हुए हैं। संगठन सरकार बनाता है, सरकार संगठन नहीं। केंद्र ने दिए एनएच, लेकिन कांग्रस सरकार ने लटकाए रखा डीपीआर का मामला। कांग्रेस के पास सरकार के खिलाफ बोलने को कुछ नहीं है। केवल शोर मचाने का काम है व अपनों के ही सिर फोड़ रहे हैं। चुनाव लड़ाई है इसे लड़ना है व जीतना है। जयराम ठाकुर ने कहा कि दो महीने संगठन के लिए देने हैं और चार साल आपके विकास के लिए होंगे।

तीनों संसदीय क्षेत्रों में पहले ही चुके हैं सम्‍मेलन

लोकसभा चुनाव में पन्ना प्रमुखों के सहारे चुनावी नैय्या को पार लगाने की कोशिश में भाजपा के कांगड़ा संसदीय क्षेत्र का पन्ना प्रमुख सम्मेलन राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इससे पहले प्रदेश के तीन संसदीय क्षेत्रों में हुए पन्ना प्रमुख सम्मेलनों में गृहमंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह चुनावी हुंकार भर चुके हैं। पन्ना प्रमुख सम्मेलन में केंद्रीय विश्वविद्यालय के भवनों के शिलान्यास व फोरलेन निर्माण कार्य को भुनाने का प्रयास किया जाएगा।

 चंबी मैदान में मोदी भी कर चुके हैं चुनावी जनसभा

शाहपुर का चंबी मैदान राजनीतिक रैलियों के लिए मशहूर हो रहा है। विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व त्रिदेव सम्मेलन में वित्त मंत्री अरुण जेटली यहां जनसभाओं को संबोधित कर चुके हैं। यह मैदान भाजपा के लिए शुभ भी रहा है। यहां हुई चुनावी रैलियों के बाद भाजपा को जीत ही मिली है।

 ये नेता पहुंचे

पन्ना प्रमुख सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सांसद शांता कुमार, अनुराग ठाकुर, रामस्वरूप शर्मा, वीरेंद्र कश्यप, भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामलाल, लोकसभा चुनाव प्रभारी तीर्थ सिंह रावत, पार्टी प्रभारी मंगल पांडेय सहित प्रदेश सरकार के मंत्री एवं भाजपा विधायक मौजूद रहेंगे।

300 पुलिस जवानों ने संभाला सुरक्षा का जिम्मा

सम्मेलन के दौरान सुरक्षा का जिम्मा संभालने के लिए विभिन्न बटालियनों से जवानों को बुलाया गया है। चतुर्थ बटालियन जंगलबेरी, 5वीं बटालियन बस्सी और द्वितीय बटालियन सकोह के 300 पुलिस जवानों को तैनात किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.