Move to Jagran APP

परिवहन कर्मचारियों को समय पर दिया जाए वेतन

संवाद सहयोगी जसूर भारतीय मजदूर संघ (भामसं) ने जसूर स्थित हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटी

By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Sep 2020 08:17 PM (IST)Updated: Thu, 17 Sep 2020 08:17 PM (IST)
परिवहन कर्मचारियों को समय पर दिया जाए वेतन
परिवहन कर्मचारियों को समय पर दिया जाए वेतन

संवाद सहयोगी, जसूर : भारतीय मजदूर संघ (भामसं) ने जसूर स्थित हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) कर्मशाला में वीरवार को राष्ट्रीय विश्वकर्मा दिवस मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भामसं प्रदेश उपाध्यक्ष मदन राणा ने की। मदन राणा ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ पूरे देश मे लेवर दिवस विश्वकर्मा जयंती मनाता है। केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करें। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार जल्द ही भारतीय मजदूर संघ को वार्ता के लिए बुलाए। प्रदेश सरकार परिवहन कर्मचारियों को समय पर वेतन देने की व्यवस्था करें। पिछले महीने भी कर्मचारियों को वेतन समय से नहीं दिया गया था और इस महीने भी अभी तक वेतन नहीं दिया गया है। प्रदेश सरकार से मांग है कि कर्मचारियों को वेतन समय पर दिया जाए और हर महीने की पहली तारीख को कर्मचारियों को वेतन देने की व्यवस्था की जाए। इस मौके पर प्यार सिंह प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भामसं, नरेंद्र पठानिया पठानकोट डिपू अध्यक्ष, विनायक शर्मा सचिव, मदन सिंह मधु नूरपुर अध्यक्ष, धर्म चंद अटवाल परषोतम शर्मा •िाला कांगड़ा सचिव व अन्य मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.