कांग्रेस व भाजपा खेल रहीं जातीय कार्ड : विश्वकर्मा
नवभारत एकता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीसी विश्वकर्मा ने कांग्रेस और भाजपा पर जातीय कार्ड खेलने का आरोप लगाया है।
By Rajesh SharmaEdited By: Published: Sat, 30 Mar 2019 10:57 AM (IST)Updated: Sat, 30 Mar 2019 04:49 PM (IST)
नगरोटा सूरियां, जेएनएन। नवभारत एकता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कांगड़ा-चंबा लोकसभा सीट के प्रत्याशी पीसी विश्वकर्मा ने कांग्रेस और भाजपा पर जातीय कार्ड खेलने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा एक तरफ तो भाजपा व कांग्रेस जाति विहीन समाज की बात करती हैं और दूसरी तरफ प्रत्याशी बनाते समय जाति को प्रधानता देती हैं।
पीसी विश्वकर्मा शनिवार को नगरोटा सूरियां में दल के कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। विश्वकर्मा ने कहा कांग्रेस व भाजपा के नेता पार्टी बदलने में आपसी आदान-प्रदान इस तरह कर रहे हैं, जैसे दोनों ही पार्टियां एक ही परिवार हैं। उन्होंने कहा असल में कांग्रेस व भाजपा दोनों एक हैं और पूंजीवादी शक्तियों की पोषक हैं व गरीब जनता की शोषक हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि इन दोनों पार्टियों से दूरी रखें और इस बार तीसरे विकल्प को मौका दें।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें