नवभारत एकता दल आज करेगा प्रदर्शन
संवाद सूत्र नगरोटा सूरियां कांगड़ा घाटी रेल सेवा शुरू न होने पर नवभारत एकता दल नगरोट
By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Sep 2020 08:28 PM (IST)Updated: Mon, 21 Sep 2020 05:13 AM (IST)
संवाद सूत्र, नगरोटा सूरियां : कांगड़ा घाटी रेल सेवा शुरू न होने पर नवभारत एकता दल नगरोटा सूरियां में 21 सितंबर को प्रदर्शन करेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष पीसी विश्वकर्मा ने कहा कि नायब तहसीलदार के माध्यम से केंद्र सरकार को ज्ञापन भी भेजा जाएगा। दल ने रेलवे प्रबंधन फिरोजपुर को कांगड़ा घाटी की पठानकोट - बैजनाथ नैरो गेज सेक्शन पर कोरोना पॉलिसी के अंतर्गत रेलसेवा शुरू करने के लिए आग्रह किया था। लेकिन आज तक रेलवे प्रबंधन ने कोई फैसला नहीं लिया। जिस कारण जनता भारी परेशानी से जूझ रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें