राष्ट्रीय जनजाति आयोग की उपाध्यक्ष ने लोगों की समस्याओं को सुना
राष्ट्रीय जनजाति आयोग की उपाध्यक्ष अनसुइया उइके ने कांगड़ा जिला की जनजाति बाहुल्य कुछ पंचायतों का दौरा किया और यहां रह रहे लोगों की समस्याओं को सुना।
जेएनएन, धर्मशाला। जिला कांगड़ा के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के धारकंडी क्षेत्र के रिडकुमार में जनजाति बाहुल्य की आठ पंचायतों बोह, रुलेड़, रिड़कुमार, दरीणी, कनोल, कुठारना भलेड तथा करेरी के लोगों के साथ राष्ट्रीय जनजाति आयोग की उपाध्यक्ष अनसुइया उइके स्बरू हुई। उन्होंने देवभूमि को नमन करते हुए कहा कि मुझे देवभूमि में आने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि जनजाति के लोगों को समयवद्व न्याय दिलवाना, उनकी
सुरक्षा व उनके अधिकारों को सुरक्षित रखना ही आयोग का उद्देश्य है।
उन्होंने कहा कि आयोग समय-समय पर केन्द्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं जोकि जनजाति लोगों के लिए चलाई गई हैं कि समीक्षा करता है और जहां पर आवश्यक हो वहां पर उचित दिशा-निर्देश भी दिये जाते है। उन्होंने पिछले वर्ष धर्मशाला में जनजाति के लोगों पर हुए लाठीचार्ज के संदर्भ में कहा कि
इस बारे अधिकारियों से अब तक हुई कारवाई की रिपोर्ट मांगी गई है और प्रशासन को उचित कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
राष्ट्रीय जनजाति मोर्चा के उपाध्यक्ष त्रिलोक कपूर ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश में सरकार द्वारा चलाई गई कल्याणकारी योजनाएं आरंभ की है और इस समुदाय के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। इस अवसर पर कपूर ने समुदाय से जुड़ी विभिन्न मांगों को भी मुख्यातिथि के समक्ष रखें। इस अवसर पर एसडीएम शाहपुर जगन ठाकुर ने मुख्यातिथि व अन्य आये हुये मेहमानों का स्वागत किया।
इस अवसर पर निदेशक राष्ट्रीय जनजाति आयोग के ललित लाटा, जनजाति के जिला अध्यक्ष रमेश जरयाल, जिप गगन ठाकुर, गायत्री ठाकुर, रजनी देवी, अंजू देवी, जिला महासचिव ओंकार बरसैंण, जनजाति के मंडलाध्यक्ष पवन कुमार, महासचिव केवल शर्मा, जिला वन अधिकारी प्रदीप भारद्वाज, जिला योजना अधिकारी रविन्द्र कटोच, नायब तहसीलदार दरीणी रजिन्द्रर कुमार, सुशील धीमान, मनीष चौधरी, दीपक सैनी, नैणों देवी, मदन भरमौरी, प्रधान रिड़कुमार शांता कुमार, आशा, उपप्रधान राहुल, वीरेन्द्र शर्मा के अतिरिक्त धारकंडी क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहें।