रंगाली से दिखाई विभिन्न राज्यों की झलक
एमसीएम डीएवी कॉलेज में चल रहे नेशनल इंटिग्रेशन कैंप के दूसरे दिन की शुरूआत सुबह योग के साथ हुई। इस सत्र में योग के अतिरिक्त शारीरिक व्यायाम कराटे एवं आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। स्वयं सेवियों ने मां बज्रेश्वरी के दरबार में माथा भी टेका और वहां पर सफाई अभियान भी चलाया। नगर परिषद मैदान में भी सफाई की। मंगलवार को विभिन्न गतिविधियों के अतिरिक्त अनेक प्रतियोगिताएं भी करवाईं गईं।
जागरण संवाददाता, कांगड़ा : एमसीएम डीएवी कॉलेज कांगड़ा में नेशनल इंटिग्रेशन कैंप (राष्ट्रीय एकीकरण शिविर) के दूसरे दिन मंगलवार की शुरुआत योग से हुई। इस सत्र में स्वयंसेवियों को शारीरिक व्यायाम, कराटे व आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद स्वयंसेवियों ने मां बज्रेश्वरी के दरबार में माथा टेका और सफाई अभियान भी चलाया। नगर परिषद मैदान कांगड़ा में भी सफाई की। इस दौरान कॉलेज में करवाई वाद-विवाद, एकल अभिनय व रंगोली प्रतियोगिता में पंद्रह-पंद्रह प्रतिभागियों ने हिसा लिया। स्वयंसेवियों ने रंगोलियां बनाकर अपने राज्यों की संस्कृति को उजागर किया। पोस्टर मेकिग में 17 व नारा लेखन में कुल 16 प्रतिभागियों ने भाग लिया। शिविर में देश के विभिन्न राज्यों से 200 स्वयंसेवी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के मुख्य प्रभारी डॉ. नरेश शर्मा ने कहा कि स्वयंसेवी अनुशासन में रहकर प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। एक दूसरे को दूसरे राज्यों के बारे में सीखने को मिल रहा है।