Move to Jagran APP

नैनो व रजनी महिला कल्याण बोर्ड गैर सरकारी सदस्य मनोनीत

हिमाचल प्रदेश समाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के तहत प्रदेश महिला कल्याण बोर्ड का पुनर्गठन किया गया है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Nov 2018 06:29 PM (IST)Updated: Sun, 18 Nov 2018 06:29 PM (IST)
नैनो व रजनी महिला कल्याण बोर्ड गैर सरकारी सदस्य मनोनीत
नैनो व रजनी महिला कल्याण बोर्ड गैर सरकारी सदस्य मनोनीत

संवाद सूत्र, शाहपुर : प्रदेश सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के तहत प्रदेश महिला कल्याण बोर्ड का पुनर्गठन किया गया है। इसमें शाहपुर विधानसभा क्षेत्र से दो नेत्रियों को जगह दी गई है। प्रदेश महिला कल्याण बोर्ड में नैनो देवी व रजनी ठाकुर को महिला कल्याण बोर्ड का गैर सरकारी सदस्य मनोनीत किया गया है। नैनो देवी पूर्व में जिला परिषद सदस्य रह चुकी हैं व रजनी ठाकुर भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की सदस्य हैं एवं पार्वती महिला मंडल झुलाड़ की अध्यक्ष हैं। नैनो देवी व रजनी ठाकुर ने मनोनयन पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है वे उसे ईमानदारी के साथ निभाएंगी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.