Move to Jagran APP

नगर निगम जेई के घर से मिले आय से अधिक संपत्ति के प्रमाण, विजिलेंस जांच में जुटी

MC JE on Police Remand रिश्वत लेने के आरोपित नगर निगम धर्मशाला के जेई के घर से आय से अधिक संपत्ति के प्रमाण मिले हैं।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Sat, 31 Aug 2019 02:30 PM (IST)Updated: Sun, 01 Sep 2019 08:09 AM (IST)
नगर निगम जेई के घर से मिले आय से अधिक संपत्ति के प्रमाण, विजिलेंस जांच में जुटी
नगर निगम जेई के घर से मिले आय से अधिक संपत्ति के प्रमाण, विजिलेंस जांच में जुटी
धर्मशाला, जेएनएन। रिश्वत लेने के आरोपित नगर निगम धर्मशाला के जेई के घर से आय से अधिक संपत्ति के प्रमाण मिले हैं। विजिलेंस टीम अभी जांच कर रही है। बताया जा रहा है विजिलेंस टीम ने जेई के घर में हर लॉकर की जांच की है। आरोपित को न्यायालय ने चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। विजिलेंस ने आरोपित को शुक्रवार को विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश किया। उल्लेखनीय है कि नड्डी में होटल का नक्शा पास करने की एवज में जेई को विजिलेंस ने वीरवार को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। विजिलेंस के पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.