सांसद कपूर ने केंद्रीय मंत्री से उठाया सीयू भवन निर्माण का मामला
सांसद किशन कपूर ने वीरवार को दिल्ली में मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कांगड़ा में बनने वाले केंद्रीय विश्वविद्यालय के परिसर निर्माण कार्य के बारे में चर्चा की। सांसद किशन कपूर ने कहा कि कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में केंद्र द्वारा स्वीकृत परियोजनाओं के निर्माण कार्य में तेजी लाने के भरसक
जागरण संवाददाता, धर्मशाला : सांसद किशन कपूर ने वीरवार को दिल्ली में मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल से मुलाकात की। सांसद किशन कपूर ने कांगड़ा में बनने वाले केंद्रीय विश्वविद्यालय के भवन निर्माण कार्य के बारे में चर्चा की। किशन कपूर ने कहा कि कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में केंद्र द्वारा स्वीकृत परियोजनाओं के निर्माण कार्य में तेजी लाने के भरसक प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याण्कारी योजनाओं को पूरी तरह लागू कर जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। भविष्य में भी राज्य के विकास के लिए केंद्र प्रायोजित योजनाओं को धरातल में उतारने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।