Move to Jagran APP

पांवटा में दो बच्‍चों की मां ने केरोसिन तेल छिड़क कर लगा ली आग, अस्‍पताल में मौत

Two Child Mother Suicide पांवटा साहिब उपमंडल में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पांवटा क्षेत्र के सालवाला में दो बच्चों की मां ने खुद को केरोसिन तेल छिडक़ कर आग लगा दी। आग से बुरी तरह झुलसी महिला की पांवटा के सिविल अस्पताल में मौत हो गई।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Mon, 12 Oct 2020 03:46 PM (IST)Updated: Mon, 12 Oct 2020 03:46 PM (IST)
पांवटा में दो बच्‍चों की मां ने केरोसिन तेल छिड़क कर लगा ली आग, अस्‍पताल में मौत
पांवटा साहिब के सालवाला में दो बच्चों की मां ने खुद को केरोसिन तेल छिडक़ कर आग लगा दी।

नाहन, जागरण संवाददाता। पांवटा साहिब उपमंडल में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पांवटा क्षेत्र के सालवाला में दो बच्चों की मां ने खुद को केरोसिन तेल छिडक़ कर आग लगा दी। आग से बुरी तरह झुलसी महिला की पांवटा के सिविल अस्पताल में मौत हो गई। महिला ने खुद को आग के हवाले क्यों किया, यह पुलिस जांच के बाद ही सामने आ पाएगा। उधर महिला के मायका पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है कि महिला ससुराल वालों से परेशान थी। वहीं अपनी बीमार बेटी को लेकर भी महिला काफी परेशान रहती थी।

loksabha election banner

यह घटना रविवार शाम पेश आई। महिला का पति घर से बाहर था, इस बीच महिला ने यह कदम उठाया। महिला 80 फीसद तक झुलस चुकी थी। हालांकि उसे 108 एंबुलेंस से सिविल अस्पताल पांवटा भी पहुंचाया गया। लेकिन अस्पताल पंहुचने के कुछ ही समय बाद महिला ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि महिला कुछ समय पूर्व अपने मायके गांव कमरऊ गई थी, जहां उसने यह सब बातें परिवार को बताई थीं। महिला ने मायका पक्ष से कहा था कि वह ससुराल वापस नहीं जाना चाहती, मगर मायके वालों ने घरेलू झगड़ा समझ कर उसकी इस बात को हल्के में लिया और उसे समझाकर घर भेज दिया। इसके बाद भी महिला परेशान चल रही थी। अब इस बीच यह दिल दहला देने वाली घटना पेश आई है।

उधर, डीएसपी वीर बहादुर ने कहा मामले की गहनता से जांच की जा रही है। महिला अपनी बीमार बेटी को लेकर परेशान थी। ससुराल वालों पर लग रहे आरोपों की पुलिस जांच कर रही है। शव का पोस्टमार्टम कर स्वजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस की मौजूदगी में महिला का अंतिम संस्कार किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.