Move to Jagran APP

लंबा खिंचा पर सामान्‍य से कम बरसा मानसून, जानिए कितने फीसद कम हुई बारिश

Monsoon Returned from Himachal इस बार मानसून काफी देर तक बरसा लेकिन बारिश सामान्य से दस फीसद कम दर्ज की गई है।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Sat, 12 Oct 2019 09:52 AM (IST)Updated: Sat, 12 Oct 2019 01:46 PM (IST)
लंबा खिंचा पर सामान्‍य से कम बरसा मानसून, जानिए कितने फीसद कम हुई बारिश
लंबा खिंचा पर सामान्‍य से कम बरसा मानसून, जानिए कितने फीसद कम हुई बारिश

धर्मशाला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों से मानसून 11 अक्टूबर को लौट गया। इस बार मानसून काफी देर तक बरसा, लेकिन बारिश सामान्य से दस फीसद कम दर्ज की गई है। पिछले साल मानसून पहली अक्टूबर को लौटा था, जबकि 927.1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी। इस बार दस दिन देर से लौटा है लेकिन बारिश 685.5 मिलीमीटर दर्ज हुई। छह वर्ष बाद पूरे हिमाचल से मानसून देर से लौटा है। 2013 में यह दो चरणों में वापस हुआ था।

loksabha election banner

29 सितंबर 2013 को कुछ जिलों से मानसून लौट गया था जबकि पूर्वी क्षेत्रों किन्नौर, सोलन, शिमला और सिरमौर से 16 अक्टूबर को गया था। इससे पहले 1982 में इतनी देर से मानसून वापस हुआ था। इस बार प्रदेश के तीन जनजातीय जिलों में सामान्य से 45 से 56 फीसद तक कम बारिश हुई। लाहुल स्पीति में सामान्य से 56 फीसद कम, किन्नौर में 52 फीसद और चंबा में 45 फीसद कम बारिश दर्ज हुई। शुक्रवार को प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। मौसम विभाग के निदेशक के अनुसार 17 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।

वर्ष,बारिश,फीसद कम या अधिक,मानसून की वापसी

2013,774.3,-6,29 सितंबर व 16 अक्टूबर

2014,523,-37,5 अक्टूबर

2015,638.3,-23,29 सितंबर

2016,624.5,-24,5 अक्टूबर

2017,719.9,-15,30 सितंबर

2018,927.1,12, 1 अक्टूबर

2019,685.5,-10,11 अक्टूबर

कहां, कितनी बारिश हुई

जिला,बारिश,सामान्य बारिश,कम-ज्यादा

बिलासपुर,1108.2,873.9,27

चंबा,574,1051.8,-45

हमीरपुर,1154.3,1019,-13

कांगड़ा,1310.2,1595.9,-18

किन्नौर,120.4,251.7,-52

कुल्लू,562,504.1,11

लाहुल स्पीति,175,394.7,-56

मंडी,936.2,1061.9,-12

शिमला,680.7,643.6,6

सिरमौर,1134.8,1350.1,-16

सोलन,841.7,983.1,-14

ऊना,891.4,820.2,9 (बारिश मिलीमीटर में)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.