Himachal Weather Update: प्रदेश में मानसून कुछ दिन का मेहमान, इस दिन के बाद नहीं होगी मानसून की बारिश
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आठ से 10 अक्टूबर तक प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई है।
धर्मशाला, जेएनएन। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आठ से 10 अक्टूबर तक प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई है। विभाग का दावा है कि हिमाचल से मानसून 12 अक्टूबर को लौट जाएगा। पिछले साल चार अक्टूबर को मानसून की प्रदेश से वापसी हुई थी। हिमाचल की ऊंची चोटियों सहित रोहतांग दर्रे में सोमवार को आधा फीट हिमपात हुआ, जबकि शिमला, चंबा व कल्पा में बारिश हुई। भुंतर में न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस जबकि शिमला में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई।
प्रदेश में इस बार मानसून से करीब 1223 करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। सड़कों व पुलों को हुए नुकसान के कारण लोक निर्माण विभाग की प्रदेश में सबसे अधिक 597 करोड़ रुपये की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। बारिश से हुए नुकसान की रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेज दी गई है। केंद्रीय टीम भी प्रदेश का दौरा कर चुकी है।
कहां कितनी हुई बारिश
- शिमला, 03
- चंबा, 01
- कल्पा, 0.2 (बारिश मिलीमीटर में)
कहां कितना रहा तापमान
- स्थान,न्यूनतम,अधिकतम
- केलंग, 3.9,11.3
- कल्पा, 8.7,13.0
- शिमला, 13.1,21.7
- सोलन, 15.0,25.0
- भुंतर, 16.5,26.4
- नाहन, 17.1,24.9
- सुंदरनगर, 18.3,30.0
- ऊना, 18.5,32.2
- कांगड़ा, 19.2,28.4
- हमीरपुर, 19.8,30.7 (तापमान डिग्री सेल्सियस में)