जवाली के विधायक अर्जुन ठाकुर ने कोरोना संकमितों में बांटी होम आइसोलेशन संजीवनी किट
कोरोना महामारी की दूसरी लहर को जड़ से खत्म करने के लिए प्रदेश सरकार पूरी गंभीर है। अब प्रदेश के हर उपमंडल में होम आइसोलेशन संजीवनी किट को बांटने की प्रक्रिया शुरू हो कर दी गई है। अर्जुन ठाकुर ने10 कोरोना संक्रमितों को होम आइसोलेशन संजीवनी किट वितरित की।
जवाली, जेएनएन। कोरोना महामारी की दूसरी लहर को जड़ से खत्म करने के लिए प्रदेश सरकार पूरी गंभीर है। अब प्रदेश के हर उपमंडल में होम आइसोलेशन संजीवनी किट को बांटने की प्रक्रिया शुरू हो कर दी गई है। वहीं सिविल अस्पताल जवाली में डा. आशुतोष सूदन के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ जवाली के विधायक अर्जुन ठाकुर ने10 कोरोना संक्रमितों को उनके परिवार के सदस्य को होम आइसोलेशन संजीवनी किट वितरित की गई।
यह था संजीवनी किट में
इस किट में थर्मामीटर, आयुर्वेदिक काहड़ा, चवनप्राश, एन 95 मास्क, कैल्शियम की गोलियां, दवाईयां, सेनेटाइजर, पढ़ने के लिए किताबें इत्यादि है। जिससे उन्हें घर पर ही हर सुविधा मिलने पर कोरोना महामारी से निजात मिल सके।
सरकार के दिशानिर्देशानुसार अर्जुन ठाकुर ने 67 आशावर्कर्स व हेल्थ वर्करों को दिया यह सामान
सरकार के निर्देशानुसार विधायक अर्जुन ठाकुर ने 67आशा वर्करों व सभी हेल्थ वर्करों को छाते सेनेटाइजर,एन 95 मास्क भी उनके द्वारा इस कोरोना काल में कार्यों की सराहना करते हुए वितरित किए गए। विधायक अर्जुन ठाकुर ने कहा कि इस महामारी से लड़ने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर समय समय पर बहुत ही अच्छे निर्णय ले रहे हैं। तथा प्रदेश की जनता के वचाव के लिए इस महामारी से लड़ने के लिए पूरा प्रयास कर रहे हैं।
उन्होंने समस्त जनता को जागरूक करते हुए कहा कि कोरोना से डरना नहीं इस को हराना है। उन्होंने कहा कि इस बीमारी को हल्के में न लें, जिस भी व्यक्ति ने इसे हल्के में लिया है। वह इस महामारी की चपेट में आ गया है। उन्होंने कहा कि उन्हें बहुत दुख है कि इस समय ज्वाली उपमंडल में ज्यादा मौतें हुई हैं। इसके लिए वह सभी लोगों से आग्रह करते हैं कि इसे हल्के में न लें कर पूरी एहतियात बरतते। तथा अपना व अपने परिवार को सरकार की गाइडलाइंस का पालन करते हुए सुरक्षित रहे। इस मौके पर डॉ आशुतोष सूदन, हेल्थ सुपरवाइजर वीना शर्मा, अजय अत्री, दुर्योधन सिंह, चीफ फार्मासिस्ट जितेंद्र सिंह फार्मासिस्ट भारत भूषण, रजनीश, उर्मिला , आदि मौजूद रहे।