Move to Jagran APP

विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कोविड वार्ड में जाकर जाना मरीजों का हाल

मंडी जिले के बल्ह हलके के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने शुक्रवार को समर्पित कोविड अस्पताल नेरचौक का दौरा कर कोरोना संक्रमितों का हाल जाना। कई दिनों से अस्पताल में असुविधाओं को लेकर अफवाहें फैल रही थी। गांधी ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। मरीजों का हालचाल जाना।

By Vijay BhushanEdited By: Published: Fri, 14 May 2021 05:58 PM (IST)Updated: Fri, 14 May 2021 05:58 PM (IST)
विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कोविड वार्ड में जाकर जाना मरीजों का हाल
बल्ह हलके के विधायक इंद्र सिंह गांधी नेरचौक मेडिकल कॉलेज में कोविड संक्रमितों का हाल जानते हुए। जागरण

नेरचौक, सहयोगी । मंडी जिले के बल्ह हलके के विधायक इंद्र ङ्क्षसह गांधी ने शुक्रवार को समर्पित कोविड अस्पताल नेरचौक का दौरा कर कोरोना संक्रमितों का हाल जाना। कई दिनों से अस्पताल में असुविधाओं को लेकर अफवाहें फैल रही थी। इसको लेकर इंद्र ङ्क्षसह गांधी ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। मरी•ाों का हालचाल जाना तथा उन्हें पेश आ रही समस्याओं की जानकारी ली। इंद्र ङ्क्षसह गांधी ने कहा  कोविड वार्ड में जाकर उन्होंने हर मरीज से मुलाकात की। 

loksabha election banner

अस्पताल में भर्ती मरीज स्वास्थ्य सुविधाओं से संतुष्ट दिखे। कुछ मरीजों ने सुबह का नाश्ता देर से मिलने की बात कही। जिसे आठ से नौ बजे देने की बात कही है। वहीं कुछ मरीजों ने ठंडा खाना मिलने की बात कही थी उनका कहना है कि अब खाना गर्म मिलता है। वार्ड में साफ सफाई की दिक्कत भी मरीजों ने विधायक के समक्ष रखी। मरीजों ने यह भी मांग की कि कोरोना वार्ड में महिला कर्मचारियों की बजाय पुरुषों को लगाया जाए। महिलाएं काम तो अच्छा कर रही हैं लेकिन जब ज्यादा वजन के मरीज को अगर जरूरत हो तो महिलाएं को परेशानी होती है। इंद्र ङ्क्षसह गांधी ने कोरोना मरीजों की सेवा में लगे चिकित्सकों, नर्सों व अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों का जान को जोखिम में डालकर उनके कार्य व सेवा के लिए धन्यवाद किया। इस अवसर पर मरीजों को फल भी बांटे व उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरसी ठाकुर को अस्पताल में मरीजों को हो रही असुविधा बारे चर्चा की। 

उन्होंने लोगों से आह्वïान किया कि कोरोना संक्रमितों के प्रति रूखा व्यवहार न रखें। इस महामारी को सकारात्मक सोच के साथ और नियमों का पालन करने के साथ ही हराया जा सकता है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.