कछियारी से नाबालिग लापता, मामला दर्ज
कांगड़ा के कछियारी में एक नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला कांगड़ा थाने में दर्ज कराया गया है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Sep 2019 10:46 PM (IST)Updated: Sun, 22 Sep 2019 06:45 AM (IST)
कांगड़ा : कांगड़ा के कछियारी में एक नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला कांगड़ा थाने में दर्ज कराया गया है। पुलिस उपाधीक्षक संजीव राणा ने बताया कि लड़की के परिजनों के मुताबिक लड़की 18 सितंबर को स्कूल गई थी, परंतु स्कूल के बाद घर नहीं आई। परिजनों ने उसे ढूंढने के लिए रिश्तेदारों व जान-पहचान के लोगों के यहां भी संपर्क भी किया, परंतु उसका कहीं पता नहीं चला। परिजनों ने अपहरण की आशंका भी जताई है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें