Move to Jagran APP

MCD Election Delhi 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव में डटे हिमाचल भाजपा के 24 नेता, जयराम ठाकुर भी कर चुके रोड शो

MCD Election Delhi 2022 हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की थकान मिटाने के बाद राज्‍य के कई भाजपा नेता दिल्ली में नगर निगम चुनाव के लिए प्रचार कर रहे हैं। कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर रोड शो करने के लिए गए थे।

By Jagran NewsEdited By: Rajesh Kumar SharmaPublished: Sat, 26 Nov 2022 02:05 PM (IST)Updated: Sat, 26 Nov 2022 02:05 PM (IST)
MCD Election Delhi 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव में डटे हिमाचल भाजपा के 24 नेता, जयराम ठाकुर भी कर चुके रोड शो
हिमाचल प्रदेश के कई भाजपा नेता दिल्ली में नगर निगम चुनाव के लिए प्रचार कर रहे हैं।

शिमला, जागरण संवाददाता। MCD Election Delhi 2022, हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की थकान मिटाने के बाद राज्‍य के कई भाजपा नेता दिल्ली में नगर निगम चुनाव के लिए प्रचार कर रहे हैं। कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर रोड शो करने के लिए गए थे। इसके बाद लगातार प्रदेश के 24 से अधिक नेता दिल्ली में डटे हुए हैं। बिलासपुर सदर से भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक जम्वाल दिल्ली में नगर निगम चुनाव के संयोजक बने हुए हैं।

loksabha election banner

हाईकमान के नेता गुजरात चुनाव में व्‍यस्‍त

भाजपा हाईकमान के अधिकतर नेता गुजरात चुनाव में व्यस्त हैं, इसलिए राज्यों के नेताओं को दिल्ली नगर निगम चुनाव का दायित्व सौंपा है। प्रदेश से संजीव कटवाल को सह संयोजक बनाया गया है। संयोजक व सह संयोजक के साथ पूरी टीम दिल्ली में डटी है।

नेताओं की अलग-अलग वार्ड में लग रही ड्यूटी

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार है। भाजपा नगर निगम पर काबिज है, इसलिए भाजपा प्रयास कर रही है कि उनकी सत्ता नगर निगम में बनी रहे। महानगर के विकास को एक नई दिशा देने में भाजपा आगे भी काम करती रहे, इसलिए नेताओं की बदल बदल कर सभी वार्डों में ड्यूटी लगाई जा रही है। सभी को एक लक्ष्य दिया जा रहा है।

25 वार्ड का सौंपा है जिम्‍मा

हिमाचल के नेताओं को 25 वार्ड में काम करने का जिम्मा सौंपा है। विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज सहित विक्रम जरयाल, कौल नेगी, डा. जनकराज भी दिल्ली में डटे हैं।

यह भी पढ़ें:

Himachal Election 2022: निर्वाचन आयोग के पास 37% कर्मचारियों के ही पहुंचे पोस्‍टल बैलेट, यह है कुल आंकड़ा

Himachal Election Result: कांग्रेस को रिजल्‍ट से पहले ही सताया डर, MLA की खरीद फरोख्‍त रोकने को बनाई रणनीति


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.