महिलाओं में बांटे मास्क, सैनिटाइजर व साबुन
संवाद सूत्र जसूर प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव अनु राणा ने महिला कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार को नूरपुर क्षेत्र की पंचायत सुखार चरूड़ी व पँजाहड़ा में दो सौ पात्र महिलाओं को सैनेटरी नेपकिन साबुन और फेसमास्क की एक एक किट प्रदान की। अनु राणा ने बताया कि कोविड 19 के संकट के चलते प्रदेश महिला कांग्रेस के गरिमा अभियान के तहत गरीब व जरूरतमंद महिलाओं की मदद करने का अभियान नूरपुर क्षेत्र में भी लगातार चलाया जा रहा है। इसके तहत न केवल पात्र व गरीब लोगों को मास्क सैनिटाइजर साबुन वितरित किया जा रहा है बल्कि पात्र लोगों को खाद्य सामग्री भी वितरित की जा रही है। अनु राणा ने लोगों से आह्वान किया कि अब प्रदेश में लॉकडाउन हट गया है फिर भी लोग महामारी से बचाव हेतु उचित शारीरिक दूरी फेसमास्क और बार-बार हाथ धोने आदि नियमों का पालन करें और बिना कारण घर से निकलने का परहेज करें।
संवाद सूत्र, जसूर : प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव अनु राणा ने महिला कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार को नूरपुर क्षेत्र की पंचायत सुखार, चरूड़ी व पंजाहड़ा में दो सौ महिलाओं को सेनेटरी पैड, साबुन और फेसमास्क की एक एक किट प्रदान की। अनु राणा ने बताया कि कोविड-19 के संकट के चलते प्रदेश महिला कांग्रेस के गरिमा अभियान के तहत गरीब व जरूरतमंद महिलाओं की मदद करने का अभियान नूरपुर क्षेत्र में भी लगातार चलाया जा रहा है। इसके तहत न केवल पात्र व गरीब लोगों को मास्क, सैनिटाइजर, साबुन वितरित किया जा रहा है बल्कि पात्र लोगों को खाद्य सामग्री भी वितरित की जा रही है। अनु राणा ने लोगों से आह्वान किया कि अब प्रदेश में लॉकडाउन हट गया है फिर भी लोग महामारी से बचाव के लिए उचित शारीरिक दूरी, फेसमास्क और बार-बार हाथ धोने आदि नियमों का पालन करें और बिना कारण घर से निकलने का परहेज करें।